फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनो काइगर की बुकिंग हुई शुरू, भारत की सबसे सस्ती एसयूवी को इतने रुपये में कर सकते हैं बुक, जानें सबकुछ

Tue, 16 Feb 2021 07:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault India (रेनो इंडिया) ने बहुत इंतजार के बाद आखिरकार भारत में Kiger एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ भारत में नई रेनो एसयूवी की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस एसयूवी को खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आप भारत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उपलब्ध सबसे सस्ती एसयूवी कार खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप इस कार को ऑटो निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक रेनो इंडिया की डीलरशिप पर जाकर भी इस सस्ती एसयूवी की बुकिंग कर सकते हैं। ग्राहक Renault Kiger एसयूवी की बुकिंग 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर कर सकते हैं। अगर आप इस कार की बुकिंग से पहले इसके बारे में जानना चाहते हैं तो यहां इस एसयूवी के बारे में सारी डिटेल्स बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
कीमत
फ्रांस की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने दावा किया था उनकी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार भारतीय बाजार में सबसे सस्ती होगी। रेनो काइगर की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है। जबकि टॉप एंड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 9.55 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

3 of 10
Renault Kiger 2021 Production Begins - फोटो : Renault
काइगर सबसे सस्ती एसयूवी
हाल ही में इस सेगमेंट में लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट छोटी एसयूवी में सबसे सस्ती थी। निसान मैग्नाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये हैं। रेनो काइगर भारतीय बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सेगमेंट में लॉन्च की गई है और कंपनी को उम्मीद है कि रेनो काइगर अपनी कम कीमत की वजह से धमाल मचाएगी। कंपनी ने चेन्नई स्थित प्लांट में इस एसयूवी का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही रेनो काइगर देश भर में कंपनी के 500 से ज्यादा डीलरशिप के लिए डिस्पैच की जा रही है। 

4 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंजन
Renault Kiger में दो इंजन ऑप्शन दिया गया है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
प्लेटफॉर्म और डायमेंशन
Kiger एसयूवी Renault के मॉड्यूलर CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी पहले Triber में कर चुकी है। एसयूवी के आकार की बात करें तो Kiger एसयूवी की साइज Magnite जितनी ही है। मैग्नाइट एसयूवी की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इस कार में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसका व्हीलबेस 2500 mm लंबा है। 
विज्ञापन

6 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
लुक और डिजाइन
कार अपने कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलती जुलती है। कार के फ्रंट बंपर में हॉराइजंटल स्टैक्ड हेडलैंप्स और स्लीक एलईडी डीआरएल दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक और हाई बोनट लुक देते हैं। सिग्नेचर फ्रंट मेन ग्रिल की स्टाइल को देखकर लगता है कि यह कंपनी की लोकप्रिय एंट्री-लेवल क्रॉसहैच कार Kwid से प्रभावित है। कार के साइड में खूबसूरत लुक वाले अलॉय दमदार आर्च के साथ पेश किए गए हैं जो इसकी बोल्ड अपील को और बढ़ाते हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
रेनो ने दरवाजे और व्हील आर्च पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है जिससे कार का लुक आक्रामक लगता है। कार में डुअल-टोन इफेक्ट वाली रूफ दी गई है। जिसके सिर्फ हाई-स्पेक वेरिएंट्स तक सीमित होने की संभावना है। कार के रियर में उलटे सी-शेप के एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो काफी शार्प और मॉडर्न दिखते हैं। 

8 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंटीरियर और फीचर्स
Kiger के इंटीरियर की बात करें तो कार का कैबिन काफी आकर्षक है। कार के अंदर वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग रूफटॉप, ARKAMYS 3डी साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन यानी कीलेस एक्सेस, वॉइस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

9 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई एसयूवी Kiger में डुअल फ्रंट एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सराउंड व्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
Renault Kiger - फोटो : Renault
मुकाबला
रेनो के मुताबिक Kiger का निर्माण भारत में ही किया जा रहा और यह एक ग्लोबल उत्पाद होगा। भारतीय बाजार में नई Kiger कार का मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Tata Nexon, Mahindra KUV300 और इस सेगमेंट की अन्य एसयूवी से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें