फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें Mahindra XUV300 की लॉन्चिंग की तस्वीरें, पढ़ें कीमत से लेकर सभी फीचर

Thu, 14 Feb 2019 07:47 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
XUV300 Launch Picture 01
Mahindra ने Valentine's Day के मौके पर भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर को शानदार तोहफा दिया। महिन्द्रा की बहु प्रतिक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 आखिरकार गुरुवार को लॉन्च हो गई। एक्सयूवी 300 को 3 वैरियंट्स और एक ऑप्शनल वैरियंट में लॉन्च किया गया है। हालांकि कार के फीचरों की जानकारी पहले ही दी चुकी है, लेकिन आधिकारिक लॉन्चिंग आज ही हुई। वहीं XUV300 का मुकाबला Ford Ecosport, Tata Nexon और Maruti Suzuki Vitara Brezza से है। वहीं डिजाइन के मामले में यह Hyundai Creta पर भी भारी पड़ रही है।
 
विज्ञापन

ज्यादा चौड़ाई और ज्यादा व्हीलबेस

2 of 12
Mahindra XUV300 red color
महिन्दद्रा एक्सयूवी 300 को सांगयोंग टिवोली पर तैयार किया गया है। हालांकि कार के डिजाइन में टिवोली के मुकाबले बहुत सारे बदलाव किए गए हैं, ताकि इसे चार मीटर के दायरे में लाया जा सके। हालांकि सब-4 मीचर सेगमेंट में आने के बाद भी एक्सयूवी 300 में ज्यादा चौड़ाई और ज्यादा व्हीलबेस दिया गया है।
 
विज्ञापन

6 कलर ऑप्शन में मिलेगी

3 of 12
Mahindra XUV300 launch-1
महिंद्रा की नई एसयूवी 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। महिंद्रा ने नए एसयूवी में सेफ्टी को देखते हुए एयरबैग, एबीएस, फोर व्हील डिस्क ब्रेक दिए हैं।

7 एयरबैग्स का फीचर

4 of 12
Mahindra XUV300 tyre size
इसके अलावा स्टैंडर्ड वैरियंट में भी एयरबैग्स, एबीएस, चारों पहियों में डिस्कब्रेक, पॉवर विंडो, एलईडी टेल लैंप्स जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं इसके W8 (O) वैरियंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, 17 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सनरूफ, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8 इंच टच स्क्रीन के साथ 7 एयरबैग्स का फीचर दिया गया है।
विज्ञापन

डिजाइन चीता से प्रेरित

5 of 12
Mahindra XUV300 front
कार के बेस वेरिएंट में ड्युल एयरबैग दिए गए हैं। कार के एक्सटीरियर की बात करें तो यह चीता से प्रेरित है। कार में लेदर सीटें, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ड्यूल टोन इंटीरियर, अडजस्टेबल बूट फ्लोर, मल्टीपर्पज सेंटर कंसोल बॉक्स, आगे व पीछे कप होल्डर, फ्रंट स्टोरेज ट्रे, डैशबोर्ड पर अपर ओपन ट्रे, फ्रंट स्टोरेज ट्रे, बड़ा ग्लोवबॉक्स, चारों दरवाजों पर बोटल होल्डर जैसे फीचर दिए हैं।
विज्ञापन

ब्ल्यू8(ओ) वेरिएंट में सनरूफ

6 of 12
Mahindra XUV300 sunroof
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के टॉप डब्ल्यू8(ओ) वेरिएंट में सनरूफ का फीचर दिया गया है। इसमें आपको फ्लोटिंग रूफ डिजाइन मिलेगा, जिसके दोनों तरफ काले रंग की क्लैडिंग मिलेगी, जिससे इसे स्पोर्टी लुक मिलता है। 
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों वाले 6 यूनीक फीचर

7 of 12
MAHINDRA xuv300 FEATURES
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में 6 ऐसे फीचर हैं, जो सब-कॉम्पैक्ट 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। ये फीचर अभी तक केवल महंगी एसयूवी में ही मिलते थे।

मल्टी स्टियरिंग मोड

8 of 12
Mahindra XUV300 smart steering system
महिन्द्रा एक्सयूवी 300  में मल्टी स्टियरिंग मोड दिया गया है। इसके अलावा स्टियरिंग माउंटेड फोन और ऑडियो कंट्रोल दिया गया है। स्मार्ट स्टीयरिंग का फीचर केवल महंगी एसयूवी और बड़ी सेडान कारों में ही मिलता है। इसके जरिए ड्राइवर व्हीकल में अलग-अलग स्टीयरिंग मोड सेट कर सकता है। इसमें 3 ऑप्शन नॉर्मल, कंफर्ट और स्पोर्ट ऑप्शन दिए गए हैं। मोड बदलने से स्टीयरिंग व्हील का वजन बदल जाता है और हैवी ट्रैफिक या हाईवे में स्टीयरिंग की सेटिंग की जा सकती है।

सिग्नेचर एलईडी टेललैंप

9 of 12
Mahindra XUV300 tail light
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 का रियर डिजाइन भी सांगयोंग टिवोली से अलग है। इसमें महिंद्रा का सिग्नेचर एलईडी टेललैंप दिया गया है। इसके पीछे की तरफ क्सयूवी 300, उसका वेरिएंट लिखा मिलेगा।

मराजो वाला 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन

10 of 12
Mahindra XUV300
नई महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में मराजो वाला 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन है, 3750 आरपीएम पर 115 बीएचपी की पावर और 1500-2500 आरपीएम पर 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 1.2 लीटर का थ्री-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड यूनिट पेट्रोल इंजन, 5000 आरपीएम पर 110 बीएचपी की पावर और 2000-3500 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 
 

W और W (O) वैरियंट में रिअर पार्किंग कैमरा

11 of 12
Mahindra XUV300 rear parking camera
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के W और W (O) वैरियंट में रिअर पार्किंग सेंसर और रिअर पार्किंग कैमरे का फीचर मिलेगा।
विज्ञापन

कीमत 7.90 लाख से शुरू

12 of 12
Mahindra XUV300-1
इसका बेस वैरियंट W4 का पेट्रोल इंजन 7.90 लाख में और डीजल इंजन 8.49 लाख रुपये में मिलेगा। दूसरे सेग्मेंट XUV300 W6 का पेट्रोल इंजन वेरिएंट 8.75 लाख में और डीजल इंजन 9.30 लाख रुपये में मिलेगा। टॉप वैरियंट W8 की बात करें तो इसका पेट्रोल वैरियंट 10.25 लाख में और डीजल वैरियंट 10.80 लाख में मिलेगा।
एक्सयूवी 300 पेट्रोल
W4 - 7.90 लाख रु
W6 - 8.75 लाख रु
W8 - 10.25 लाख रु
W8 (O) - 11.44 लाख रु

एक्सयूवी 300 डीजल
W4 - 8.49 लाख रु
W6 - 9.30 लाख रु
W8 - 10.80 लाख रु
W8 (O) - 11.99 लाख रु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें