फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: स्मार्टफोन कंपनी Oppo भारत में लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कब उतारेगी पहली EV

Tue, 23 Nov 2021 10:34 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मार्टफोन निर्माता तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ऑटोमोटिव स्पेस में एंट्री करने की योजना बना रहे हैं। इससे पारंपरिक कार कंपनियों के खिलाफ एक स्तर पर मोर्चा खुल रहा है। 
विज्ञापन
1 of 4
Oppo - फोटो : Oppo
स्मार्टफोन निर्माता तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ऑटोमोटिव स्पेस में एंट्री करने की योजना बना रहे हैं। इससे पारंपरिक कार कंपनियों के खिलाफ एक स्तर पर मोर्चा खुल रहा है। मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी Oppo (ओप्पो) इस आकर्षक सेगमेंट को छोड़ दे इसकी संभावना नहीं है। कंपनी कथित तौर पर भारत के लिए एक इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है जिसे साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट के हवाले से जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्रोत से मिली जानकारी के आधार पर, BBK इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रांड जैसे OPPO, Realme और OnePlus इस समय भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को विकसित करने और लाने की योजना बना रहे हैं। साल 2024 की शुरुआत में संभावित लॉन्च के साथ पहली इलेक्ट्रिक कार ओप्पो की हो सकती है। हालांकि, यहां यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इन ब्रांडों ने अभी तक अपनी ईवी के किसी भी डिटेल्स या ऐसी योजनाएं वास्तव में चल रही हैं, इसकी पुष्टि नहीं की है । 
विज्ञापन

2 of 4
Electric Car - फोटो : Unsplash
इस सेगमेंट में मांग ज्यादा
लेकिन अगर स्मार्टफोन निर्माता वास्तव में ईवी स्पेस में एंट्री करते हैं तो यह एक आश्चर्य की बात नहीं है। भारत का ईवी स्पेस अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन कई लोग इस विशाल क्षमता और बाजार को पहचानते हैं, जहां कारोबार की असीम संभावनाएं हैं। सबसे ज्यादा मांग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर स्पेस से आ रही है, और इसके जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 4
Electric Car - फोटो : Unsplash
कई कंपनियां ईवी स्पेस में कूदीं
कई स्टार्ट-अप कंपनियां टू-व्हीलर ईवी स्पेस में स्थापित खिलाड़ियों के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की संभावित एंट्री से बाजार में कॉम्पीटिशन तेज हो जाएगा। वैश्विक स्तर पर, Apple, Google, Huawei और Xiaomi जैसी कंपनियां अपने खुद के इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने के विभिन्न चरणों में हैं। यहां तक कि एके-47 राइफल बनाने वाली Kalashnikov (श्रकलाश्निकोव) भी कथित तौर पर एक इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है।
विज्ञापन

4 of 4
Electric Car - फोटो : Unsplash
भारत की भूमिका
जबकि टेस्ला की वैश्विक ईवी बाजार में एक बड़ी बढ़त है, अन्य लोग भी पकड़ बनाने की कोशिश में हैं। चीन दुनिया का सबसे बड़ा ईवी बाजार है, ऐसे में आने वाले महीनों और वर्षों में दुनिया की आबादी बैटरी पावर को किस तरह अपनाती है, इसमें भारत की भी भूमिका हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें