फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter : ओला स्कूटर की हो सकती है ऑनलाइन बिक्री, सीधे घर पर होगी डिलीवरी, कीमत भी होगी कम

Sat, 31 Jul 2021 10:40 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि ओला का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में बैटरी से चलने वाले दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव ला सकता है। ओला इलेक्ट्रिक अपने स्कूटर में सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स दिए जाने का दावा कर रही है। इतना ही नहीं कंपनी स्कूटर के ड्राइविंग रेंज और राइड परफॉर्मेंस के बारे भी खूब दावे कर रही है। लेकिन जिस तरह से यह संभावित ग्राहकों के साथ जुड़ रही है वह भी काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। 

हालांकि ऐसी कई रिपोर्टें आई हैं जिनमें कहा गया है कि ओला इलेक्ट्रिक टेस्ला के मॉडल को अपना सकती है। जिसके तहत कंपनी के डीलर पार्टनर नहीं हैं, और इसके वह बजाय ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार करते हैं। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से पूछा कि क्या वे व्यक्तिगत रूप से किसी दुकान में जाना पसंद करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
Ola Electric CEO Bhavish Aggarwal on Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
इस खबर को दाखिल करने के समय, जवाब देने वाले 60 फीसद लोगों ने ईवी को डिलीवर होम के साथ खरीद के ऑनलाइन मोड को प्राथमिकता दी। जबकि 40 फीसदी डीलरशिप या दुकान के पक्ष में थे। ट्वीट पर करीब 13,000 लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी। भाविश का यह पोल शाम 6 बजे तक चालू रहेगा, जिसमें लोग अपनी पसंद बता सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
किफायती होगा स्कूटर
लॉन्चिंग से पहले ही सुर्खियों में छा जाने वाले इस स्कूटर की बुकिंग सिर्फ 499 रुपये की टोकन राशि देकर की जा रही है। इसकी बुकिंग 15 जुलाई की शाम से शुरू की गई है। खास बात यह है कि बुकिंग शुरू होने के पहले चौबीस घंटों में ही कंपनी को इसके लिए एक लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल गई। कंपनी का कहना है कि बुकिंग की राशि पूरी तरह से रिफंडेबल है। यानी ग्राहक अगर बाद में अपनी बुकिंग कैंसल करना चाहे तो उसके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये से कम हो सकती है और राज्यों से मिलने वाली सब्सिडी इसे और भी ज्यादा किफायती बना सकती है।

4 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
सबसे बड़ा प्लांट
कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह - 'ऑनलाइन खरीदें' और 'होम डिलीवरी' का विकल्प से असल में कंपनी को फायदा हो सकता है जो इस समय तमिलनाडु में अपने नए प्लांट के पहले चरण को फिनिशिंग टच दे रही है। इस प्लांट को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री के रूप में बताया जा रहा है, और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 2 लाख यूनिट्स को रोल आउट करने की हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
कितनी होगी स्पीड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आएगा। हालांकि हाल ही में कंपनी ने ऐसा इशारा किया था जिसके बाद इस स्कूटर के बारे में ज्यादातर चर्चा यह है कि एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद यह 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। भले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर मुख्य रूप से शहर के आवागमन के लिए है, एक शानदार टॉप स्पीड इसे कभी-कभार हाईवे में सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना सकती है। 
विज्ञापन

6 of 8
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
मोटर और बैटरी
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 Kw और 6 Kw के बीच के इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। यह लगभग 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। हालांकि, अगर एक नियमित होम चार्जिंग पॉइंट में प्लग किया जाता है, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को जीरो से फुल चार्ज होने में साढ़े पांच घंटे तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
वेरिएंट्स
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी द्वारा फाइल किए गए नए दस्तावेजों से पता चला है कि स्कूटर को Series S (सीरीज एस) कहे जाने की संभावना है। कंपनी ने अन्य दो नामों - S1 (एस 1) और S1 Pro (एस 1) प्रो के लिए भी पेटेंट दायर किया है जो दोपहिया वाहन के अतिरिक्त वेरिएंट्स या ट्रिम हो सकते हैं। संभावना है कि S1 को मॉडल के नाम के तौर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं, 'S1 Pro' इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अतिरिक्त ट्रिम बन सकता है। 
विज्ञापन

8 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash
10 रंगों में आएगा
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को 10 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हाल ही में भाविश अग्रवाल ने एलान किया कि ओला ई-स्कूटर को 10 रंग विकल्पों में लॉन्च होगा। ई-स्कूटर के कलर ऑप्शन के बारे में भी भाविश ने ट्विटर के जरिए लोगों की पसंद के बारे में पूछा था और एक पोल कराया था। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में बताया। बहुप्रतीक्षित ओला ई-स्कूटर को कथित तौर पर 10 रंगों में पेश किया जाएगा। जिसमें लाल, नीला, पीला, सिल्वर, गोल्ड, गुलाबी, काला, नीला, ग्रे और सफेद रंग शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें