फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter: एथर 450X और बजाज चेतक को रफ्तार में पछाड़ेगा, 100 किमी प्रति घंटा से ज्यादा होगी टॉप स्पीड

Mon, 26 Jul 2021 06:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter Top Speed : बहुप्रतीक्षित Ola Electric Scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) आधिकारिक लॉन्च से पहले सुर्खियों में छाई हुई है और इसका ज्यादातर प्रचार ऑनलाइन किया जा रहा है। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में लोगों से दिलचस्प जानकारियां साझा करने के लिए बार-बार सोशल मीडिया ट्विटर का सहारा लिया है। हाल ही में भाविश ने ट्विटर के जरिए यह बताया था कि इसे 10 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। 

इसके बाद भाविश ने ट्विटर पर अपने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के टॉप स्पीड के बारे में एक पोल कराया। इस स्कूटर के रफ्तार को लेकर उन्होंने लोगों से उनकी इच्छा पूछी। इस पोल में उन्होनें कुछ विकल्प देते हुए सवाल किया था कि, "आप ओला स्कूटर के लिए कितनी टॉप स्पीड चाहते हैं?" ट्विटर यूजर्स को सवाल के जवाब के विकल्प के तौर पर 80, 90 और 100 से ज्यादा का चुनाव करना था। इनमें से सबसे ज्यादा लोगों ने तीसरे विकल्प पर वोट किया। इसलिए यह मान लेना सुरक्षित होगा कि ई-स्कूटर 100 किमी प्रति घंटे का विकल्प वास्तव में हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार!
ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि उसका स्कूटर क्लास-लीडिंग फीचर्स और शानदार राइडिंग क्षमताओं के साथ आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आएगा। हालांकि हाल ही में कंपनी ने ऐसा इशारा किया था जिसके बाद इस स्कूटर के बारे में ज्यादातर चर्चा यह है कि एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद यह 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। भले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर मुख्य रूप से शहर के आवागमन के लिए है, एक शानदार टॉप स्पीड इसे कभी-कभार हाईवे में सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना सकती है। 
 

बता दें कि कंपनी को बुकिंग शुरू होने के पहले 24 घंटों में ही एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिल गई, जो समय के साथ बढ़ती गई है। कंपनी ने 15 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 499 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग शुरू करने का एलान किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
किस स्कूटर की स्पीड कितनी
इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बाजार में पहले से मौजूद प्रतिस्पर्धियों पर भी पैनी नजर है। यदि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड वास्तव में तीन अंकों में होती है, तो यह Ather 450X (एथर 450X), Bajaj Chetak (बजाज चेतक) और TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) को स्पीड के मामले में पछाड़ सकता है। इस समय एथर 450X भारतीय बाजार में सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी का दावा है कि एथर 450X की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। वहीं बजाज चेतक की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा और टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है। 

4 of 7
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
मोटर और बैटरी
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 Kw और 6 Kw के बीच के इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। यह लगभग 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। हालांकि, अगर एक नियमित होम चार्जिंग पॉइंट में प्लग किया जाता है, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को जीरो से फुल चार्ज होने में साढ़े पांच घंटे तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
10 रंगों में आएगा
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को 10 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हाल ही में भाविश अग्रवाल ने एलान किया कि ओला ई-स्कूटर को 10 रंग विकल्पों में लॉन्च होगा। ई-स्कूटर के कलर ऑप्शन के बारे में भी भाविश ने ट्विटर के जरिए लोगों की पसंद के बारे में पूछा था और एक पोल कराया था। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में बताया। बहुप्रतीक्षित ओला ई-स्कूटर को कथित तौर पर 10 रंगों में पेश किया जाएगा। जिसमें लाल, नीला, पीला, सिल्वर, गोल्ड, गुलाबी, काला, नीला, ग्रे और सफेद रंग शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
सबसे बड़ा प्लांट
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी की ओर से पेश किया जाने वाला पहला दोपहिया यात्री वाहन होगा। तमिलनाडु में बन रही ओला फ्यूचरफैक्ट्री ई-स्कूटर के लिए दुनिया का सबसे बड़ा कारखाना होगा। यहीं पर ओला इलेक्ट्रिक अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का उत्पादन करेगी। ओला इस प्लांट को 2,400 करोड़ रुपये की लागत से 500 एकड़ जमीन में बना रही है। यह प्लांट एक बार पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद हर साल लगभग 2 लाख यूनिट्स का उत्पादन करने का वादा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
वेरिएंट्स
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी द्वारा फाइल किए गए नए दस्तावेजों से पता चला है कि स्कूटर को Series S (सीरीज एस) कहे जाने की संभावना है। कंपनी ने अन्य दो नामों - S1 (एस 1) और S1 Pro (एस 1) प्रो के लिए भी पेटेंट दायर किया है जो दोपहिया वाहन के अतिरिक्त वेरिएंट्स या ट्रिम हो सकते हैं। संभावना है कि S1 को मॉडल के नाम के तौर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं, 'S1 Pro' इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अतिरिक्त ट्रिम बन सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें