फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड आज से शुरू, लेकिन सिर्फ इन लोगों के लिए, जानें डिटेल्स

Wed, 10 Nov 2021 09:49 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ola Electric scooters (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) का टेस्ट राइड लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे उन सभी ग्राहकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।
विज्ञापन
1 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric scooters (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) का टेस्ट राइड लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे ग्राहकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। तमिलनाडु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन-निर्माता इस साल 15 अगस्त को लॉन्च होने के बाद पहली बार अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड की पेशकश शुरू करेगा। हालांकि, इसमें एक शर्त है। ओला ने उन सभी शहरों को शामिल नहीं किया है जहां उसके ई-स्कूटर की बुकिंग शुरू की गई थी। 

ओला इलेक्ट्रिक ने एक बयान जारी कर कहा है, "10 नवंबर, 2021 से चुनिंदा शहरों में टेस्ट राइड शुरू हो रही है और अगले कुछ हफ्तों में इसे पूरे भारत में शुरू किया जाएगा। नजदीकी ओला टेस्ट राइड कैंप ढूंढें और अपने स्लॉट अभी बुक करें।" ओला इलेक्ट्रिक ने यह भी कहा कि एस1 या एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए अंतिम भुगतान की तारीख आज से शुरू हो रही है। और जिन्होंने पहले अपनी बुकिंग कर ली है उन लोगों को सूचित किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
इन शहरों में टेस्ट राइड
ओला इलेक्ट्रिक अभी सिर्फ चार शहरों में एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के टेस्ट राइड की शुरुआत करेगी। ये शहर हैं दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और बेंगलुरु। ओला इलेक्ट्रिक सिर्फ उन लोगों को टेस्ट राइड की पेशकश कर रही है जिन्होंने 'एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एडवांस पेमेंट किया है'। 
विज्ञापन

3 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
इन जगहों पर जाएं
दिल्ली में, ओला इलेक्ट्रिक ने साइबर सिटी, गुरुग्राम में फोरम (वीवर्क) में टेस्ट राइड का आयोजन किया है। कोलकाता के लिए टेस्ट राइड लेने के इच्छुक लोगों को साउथ सिटी मॉल जाना होगा। अहमदाबाद में टेस्ट राइड का आयोजन हिमालय मॉल में किया गया है। बेंगलुरु के लिए टेस्ट राइड लोकेशन प्रेस्टीज क्यूब लस्कर है। 

4 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
साथ ले जाएं ये दस्तावेज
जो लोग टेस्ट राइड लेने जाएंगे, उन्हें अपने साथ कुछ दस्तावेज ले जाने होंगे। इनमें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग की ऑर्डर आईडी, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट शामिल हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों को अपने स्लॉट से पहले अपने संबंधित स्थानों पर पहुंचने की भी सलाह दी है। 
विज्ञापन

5 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
इसलिए बढ़ाई बुकिंग की नई तारीख
ओला इलेक्ट्रिक ने पहले घोषणा की थी कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद की नई तारीख 1 नवंबर के बजाय 16 दिसंबर हो गई है। डिलीवरी में देरी के लिए ग्राहकों की आलोचना के बाद कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने के लिए नई तारीख को आगे बढ़ा दिया था। ओला इलेक्ट्रिक ने सितंबर में दो दिनों के लिए एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू की थी। कंपनी ने दावा किया कि उन दो दिनों के दौरान उसे 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग मिली।
विज्ञापन

6 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कितनी है कीमत 
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों की घोषणा पहले ही कर दी है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। 
विज्ञापन

7 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। 

8 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
18 मिनट में 50 फीसदी चार्जिंग
हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 को चार्ज करने के लिए अपना पहला हाइपरचार्जर लॉन्च किया है। ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। इससे स्कूटर की बैटरी इतना चार्ज हो जाएगी कि यह 75 किमी की हाफ साइकिल रेंज की दूरी तय कर सके। कंपनी की वेबसाइट में किस शहर में चार्जर लगाया जाएगा उसकी पूरी लिस्ट दी गई है और टियर I और टियर II के ज्यादातर शहर इसके चार्जिंग नेटवर्क के तहत कवर किए जाएंगे। हाइपरचार्जर स्टेशनों को एक बहुस्तरीय लेआउट मिलेगा ताकि एक साथ कई ग्राहकों के स्कूटर को चार्ज किया जा सके। 

9 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कलर ऑप्शन
कुल मिलाकर, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में चुनने के लिए 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। बुकिंग के दौरान पसंदीदा रंग का चयन किया जा सकता है और कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यदि ग्राहक चाहें तो स्कूटर के कलर ऑप्शन को बाद में भी बदला जा सकता है। 
विज्ञापन

10 of 10
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
महिलाएं करेंगी सभी काम
ओला स्कूटरों का निर्माण कंपनी की तमिलनाडु स्थित फ्यूचर फैक्ट्री में किया जा रहा है। निर्माण का पहला चरण पूरा होने के करीब है। एक बार पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद पूरी क्षमता के साथ, यह प्लांट प्रति वर्ष 10 मिलियन (एक करोड़) यूनिट का उत्पाद करेगा। ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने बताया है कि ओला की फैक्टरी पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस फैक्टरी में 10 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें