Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
जुलाई अंत में बुकिंग शुरू करने के बाद से कंपनी को अब तक देश भर के 1000 से अधिक शहरों से बुकिंग मिल चुकी है। स्कूटर की कीमत लगभग एक लाख होने की उम्मीद है। यह राज्यों की सब्सिडी के बाद और कम हो सकती है। कंपनी अपने पहले ई-स्कूटर के लिए डायरेक्ट-टू-होम सेल्स मॉडल का अपना सकती है। ऐसी कई रिपोर्ट आई हैं जिनमें कहा गया है कि ओला, टेस्ला के मॉडल को अपना सकती है। जिसके तहत कंपनी के डीलर पार्टनर नहीं हैं, और इसके वह बजाय ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार करते हैं। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के रंगों की बात करें तो इसे लेकर कंपनी ने पुष्टि की है कि स्कूटर 10 रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा जिसमें लाल, नीला, पीला, सिल्वर, गोल्ड, गुलाबी, काला, नीला, ग्रे और सफेद रंग शामिल हैं।