फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक S1 या S1 Pro, किसे खरीदें, जानें दोनों वेरिएंट्स में क्या है अंतर

Mon, 20 Sep 2021 01:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter S1 and S1 Pro : ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने सिर्फ दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑनलाइन कारोबार करने की पुष्टि की है। कंपनी को पहले 24 घंटे में ही 600 करोड़ रुपये की बुकिंग हासिल हो गई थी। इस स्कूटर को लेकर देश में चर्चा का बाजार गर्म है। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक ने यह आंकड़े साझा नहीं किए हैं कि उसकी S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कितनी यूनिट्स बेचीं या बुक की गई हैं। कंपनी ने सिर्फ इतना बताया है कि उसकी दो दिनों के दौरान हुई बंपर बिक्री में S1 और S1 प्रो ट्रिम्स दोनों शामिल हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक के एक प्रतिनिधि ने इस बात की पुष्टि की है कि ओला स्कूटर के किफायती मॉडल की तुलना में हायर ट्रिम S1 Pro को ग्राहकों ने ज्यादा पसंद किया है। ओला S1 के मुकाबले S1 Pro में कम से कम तीन गुना ज्यादा दिलचस्पी देखी गई है। यहां हम आपको बता रहे हैं ओला एस1 और एस1 प्रो के बीच क्या अंतर है। जिसके बाद यह चुनाव कर सकते हैं कि आपके लिए ओला ई-स्कूटर का कौन सा वेरिएंट बेहतर रहेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
दोनों वेरिएंट्स की कीमत
Ola Electric S1 (ओला इलेक्ट्रिक एस1) और S1 Pro (एस1 प्रो) स्कूटर्स को भारतीय बाजार में 15 अगस्त को एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत और काफी धूमधाम के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्कूटर के लिए कंपनी ने 15 जुलाई को प्री- बुकिंग शुरू की थी और 24 घंटे के दौरान ही इसके एक लाख से ज्यादा स्कूटर बुक हो गए थे। जिसके बाद कंपनी ने 15 सितंबर से इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू की। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी के आधार पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी अलग-अलग होगी। 
विज्ञापन

3 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola S1 की स्पीड और रेंज
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के लोअर मॉडल Ola S1 में दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इनमें नार्मल और स्पोर्ट मोड शामिल हैं। कंपनी ने इसमें 2.98 kWh का लीथियम ऑयन बैटरी पैक मिलता है। इस वेरिएंट के ड्राइविंग रेंज की बात करें तो यह एक बार फुल चार्जिंग के बाद 120 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसके साथ ही इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। 

4 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola S1 की बैटरी और चार्जिंग
ओला S1 वेरिएंट की बैटरी को होम चार्जर के जरिए 0 से 100 फीसदी तक चार्ज करने में साढ़े छह घंटे का समय लगता है। वहीं फास्ट चार्जर के जरिए इसे सिर्फ 18 मिनट में 75 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही ग्राहक इसे 5 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro की स्पीड और रेंज
S1 Pro वेरिएंट में नार्मल, स्पोर्ट और हाइपर तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। यह वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन

6 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro की बैटरी और चार्जिंग
Ola S1 Pro में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि एस1 प्रो की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और यह 75 किमी की ड्राइविंग रेंज देने के लिए काफी होना चाहिए। इसके अलावा एस1 प्रो को 10 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
दोबारा शुरू होगी बुकिंग
ओला ने फिलहाल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री बंद कर दी है। कंपनी ने कहा है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री विंडो अब दिवाली से पहले एक नवंबर से दोबारा शुरू होगी। हालांकि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑनलाइन बुकिंग अभी भी जारी है। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 499 रुपये के टोकन राशि पर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए इच्छुक ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। 
विज्ञापन

8 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
महिलाएं करेंगी सारे काम
ओला स्कूटरों का निर्माण कंपनी की तमिलनाडु स्थित फ्यूचर फैक्ट्री में किया जा रहा है। निर्माण का पहला चरण पूरा होने के करीब है। एक बार पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद पूरी क्षमता के साथ, यह प्लांट प्रति वर्ष 10 मिलियन (एक करोड़) यूनिट का उत्पाद करेगा। ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने बताया है कि ओला की फैक्टरी पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस फैक्टरी में 10 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें