Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला एस 1 और एस 1 प्रो 15 अगस्त 2021 को पेश किया था। ओला एस 1 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये और एस 1 प्रो स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत में FAME II सब्सिडी शामिल है। इसमें राज्य के आधार पर मिलने वाली सब्सिडी अलग होगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के लगातार बढ़ते बाजार में अपनी बिक्री को बढ़ाने और मुनाफा कमाने के लिए, ओला अब एक ज्यादा किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक बाइक लाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
2 of 5
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola (For Reference Only)
सस्ते ई-स्कूटर और ई-बाइक की तैयारी
हालांकि कंपनी ने अभी तक उत्पादों के डिटेल्स और लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन साल 2022 के आखिर तक ओला के एक किफायती ई-स्कूटर लॉन्च किए जाने की संभावना है। नया किफायती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर एस 1 और एस 1 प्रो पर आधारित हो सकता है। हालांकि, इसमें कुछ फैंसी फीचर्स की कटौती की जा सकती है। इसकी बैटरी क्षमता और ड्राइविंग रेंज भी कंपनी के प्रीमियम स्कूटर से अलग हो सकती है। ओला की आनेवाली इलेक्ट्रिक बाइक लोकप्रिय Revolt RV400 ईवी को टक्कर देगी।
विज्ञापन
3 of 5
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
Ola S1 और S1 Pro मॉडल की बात करें तो, ओला S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।
4 of 5
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
18 मिनट में 50 फीसदी चार्जिंग
ओला ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 को चार्ज करने के लिए अपना पहला हाइपरचार्जर लॉन्च कर दिया है। ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। इससे स्कूटर की बैटरी इतना चार्ज हो जाएगी कि यह 75 किमी की हाफ साइकिल रेंज की दूरी तय कर सके। कंपनी की वेबसाइट में किस शहर में चार्जर लगाया जाएगा उसकी पूरी लिस्ट दी गई है और टियर I और टियर II के ज्यादातर शहर इसके चार्जिंग नेटवर्क के तहत कवर किए जाएंगे। हाइपरचार्जर स्टेशनों को एक बहुस्तरीय लेआउट मिलेगा ताकि एक साथ कई ग्राहकों के स्कूटर को चार्ज किया जा सके।
Ola Hypercharger Network
- फोटो : Ola (For Reference Only)
ओला लाएगी इलेक्ट्रिक कार
ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री करना है। ओला की आनेवाली इलेक्ट्रिक कार की आधिकारिक डिटेल्स अभी गुप्त रखी गई हैं। हालांकि, यह स्वदेशी ईवी फोर-व्हीलर प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। ओला की ई-कार में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं और इसकी बॉडी काफी कॉम्पैक्ट हो सकती है। ओला का बेंगलुरु स्थित ग्लोबल डिजाइन सेंटर, जिसका विकास किया जा रहा है, आगामी ओला इलेक्ट्रिक कार के लिए उत्पादन केंद्र के रूप में काम करेगा।