फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 11 Nov 2021 06:34 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
अमर उजाला चुनावी रथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022: आज गाजियाबाद से सत्ता के संग्राम का आगाज, बड़े मंच से उठाइए अपने मुद्दे, कीजिए चुनावी चर्चा, जानें पूरा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के चुनावी संग्राम का आगाज हो चुका है। सत्ता के इस संग्राम में मुद्दे क्या हैं, जनता क्या चाहती है और नेताओं की राय क्या है, यह जानने के लिए अमर उजाला कल यानी गुरुवार 11 नवंबर से चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत कर रहा है। इसका पहला पड़ाव गाजियाबाद होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 7
पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क पर बने कृत्रिम घाट पर सूर्योदय अर्घ्य देने के लिए जमा श्रद्धालु... - फोटो : ani
छठ पर्व : कोपि-कोपि बोलेली छठ माता, आज निकलते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा त्योहार
आज छठ पूजा का आखिरी दिन है। इस मौके पर सूर्योदय अर्घ्य देने के लिए दिल्ली के विभिन्न स्थानों और कृत्रिम घाटों पर श्रद्धालु जमा हो गए हैं। इसी क्रम में पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क पर बने कृत्रिम घाट पर सूर्योदय अर्घ्य देने के लिए जमा हुए श्रद्धालु। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
मेरठ पहुंचे खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
विजेताओं का सम्मान: आज मेरठ पहुंचेंगे सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जनसभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज यानी गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में 17 पैरालंपिक विजेताओं का सम्मान करेंगे। प्रदेशभर से दो हजार से ज्यादा दिव्यांग खिलाड़ी समारोह में शामिल होंगे। सीएम यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली में छाया घना कोहरा - फोटो : एएनआई
मौसम अपडेट: दिल्ली में सुबह छाया रह सकता है हल्का कोहरा, सप्ताह भर तक खुशनुमा बना रहेगा मौसम
पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद मैदानी इलाकों में भी मौसम करवट ले रहा है। सुबह-शाम के समय हल्की ठिठुरन के साथ दोपहर में धूप की तपिश कम हो रही है। हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 7
तमिलनाडु में भारी बारिश - फोटो : ANI
तमिलनाडु : राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी, अगले दो दिनों तक चेन्नई में कोई राहत नहीं
तमिलनाडु में दिन भर रुक-रुक कर हुई और बुधवार शाम तक हल्की बारिश होती रही। चेन्नई और आसपास के चेंगलपेट, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और विल्लुपुरम सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश बिना रुके भारी बारिश में बदल गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाबर आजम और एरोन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
PAK vs AUS : दूसरा सेमीफाइनल आज, ऑस्ट्रेलिया से 11 साल पुराना हिसाब चुकाना चाहेगा पाकिस्तान
ग्यारह साल बाद एक बार फिर जब बृहस्पतिवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी तो दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। तब (2010 में) माइकल हसी ने 60 रन की नाबाद पारी खेलकर एक गेंद शेष रहते पाकिस्तान से जीत छीन ली थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें