फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा एचआर-वी 2021: लॉन्चिंग से पहले तस्वीरें लीक, अंदर और बाहर से ऐसी दिखती है कार

Mon, 15 Mar 2021 05:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
2021 Honda HR-V एसयूवी का पिछले महीने ही जापान में वर्ल्ड डेब्यू हुआ है। एसयूवी-कूपे जैसी डिजाइन वाली इस कार को जल्द ही न्यू जेनरेशन अवतार में लॉन्च किया जाएगा। जापान की प्रमुख ऑटो निर्माता Honda (होंडा) अपनी इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी Honda HR-V (Honda Vezel) क्रॉसओवर एसयूवी की तीसरी पीढ़ी को बहुत जल्द जापान में लॉन्च करने वाली ही। होंडा एचआर-वी एसयूवी की जापान और चीन में वीजेल के नाम से पहले से बिक्री होती है। रिपोर्ट के मुताबिक नई एचआरवी को इस साल के आखिर तक भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इस कार की रियल-लाइफ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। यहां जानें इस कार की 15 अहम बातें।
विज्ञापन

2 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
भारतीय बाजार में होंडा एचआर-वी एसयूवी का मुकाबला Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और जल्द लॉन्च होने वाली Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) और Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) जैसी कारों से होगा। 
विज्ञापन

3 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
नई होंडा एचआरवी में डिजाइन, फीचर्स और इंजन के लिहाज से कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। 2021 Honda HR-V के इंजन सेटअप की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और Honda का पेट्रोल हाइब्रिड e-HEV यूनिट शामिल है। इसमें लिथियम आयन बैटरी और एक फिक्स्ड गियर ट्रांसमिशन भी शामिल है। 

4 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
होंडा एचआर-वी में नई मजबूत हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है जो 109 bhp का पावर जेनरेट करता है और यह 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
होंडा का दावा है कि इसमें 27.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। 2021 होंडा एचआर-वी हाइब्रिड 4.1litres / 100km (24.39 किलोमीटर प्रति लीटर) का कंबाइंड माइलेज देगी। 
विज्ञापन

6 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
नई 2021 होंडा एचआर-वी में तीन ड्राइविंग मोड - इंजन ड्राइव, इलेक्ट्रिक ड्राइव और हाइब्रिड ड्राइव मिलता है। 
विज्ञापन

7 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
2021 होंडा एचआर-वी का लुक कूपे कार की तरह का है। इसमें दिए गए नए फ्रंट ग्रिल, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएलएस के साथ स्लीक एलईडी हेडलैंप, एग्रेसिव फ्रंट बंपर, चीसल्सड लुक वाला बोनट और स्पोर्टी फॉग लैंप असेंबली इसके लुक को काफी शानदार बनाते हैं। 

8 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
इस एसयूवी के साइड प्रोफाइल को पीछे के दरवाजे के हैंडल के साथ एंगुलर सी-पिलर दिया गया है। इसके साथ ही इसे स्लोपिंग रूपलाइन, आकर्षक व्हील आर्च के साथ डुअल-टोन मशीन कट अलॉय व्हील्स, टर्न इंडिकेटर्स के साथ डुअल टोन ORVMs और साइड बॉडी क्लैडिंग के साथ सजाया गया है। 

9 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
एसयूवी के पीछे वाले हिस्से में नए डिजाइन वाले एलईडी टेललैंप्स और अपडेटेड बंपर दिए गए हैं। 

10 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
पिछले मॉडल की तुलना में, नई होंडा एचआर-वी 2021 बड़ी है और इसके केबिन में ज्यादा जगह मिलती है। 

11 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
नई 2021 होंडा एचआरवी केबिन के अंदर भी काफी अहम बदलाव देखने को मिलते हैं। 

12 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
2021 होंडा एचआर-वी में कई फीचर्स मिलते हैं। इसके कुछ अहम फीचर्स की बात करें तो इसमें एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। 

13 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
इसके अलावा 7-इंच टीएफटी, होंडा कनेक्ट, वायरलेस चार्जिंग, रियर एसी वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेशन के साथ लेदर सीट, रिमोट बूट ओपनिंग, हिल डिसेंट कंट्रोल, होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी, एक्टिव कॉर्नरिंग लाइट, ब्लाइंड स्पॉट की जानकारी और भी बहुत कुछ मिलता है। 

14 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
नई होंडा एचआर-वी को 6 मोनोटोन पेंट स्कीम के साथ पेश किया जाएगा। इसमें प्रीमियम सनलाइट व्हाइट, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, प्रीमियम क्रिस्टल रेड, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, सैंड खाकी पर्ल और मीटरॉयड ग्रे शामिल हैं। इसके साथ इस एसयूवी में 5 ड्यूल-टोन शेड्स भी मिलेंगे, जिसमें मिडनाइट ब्लू के साथ सिल्वर रूफ, खाकी पर्ल विद ब्लैक रूफ, ब्लैक विद सिल्वर रूफ, व्हाइट एंड ब्लैक रूफ और ग्रे विद ब्लैक रूफ शामिल हैं। 
विज्ञापन

15 of 15
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
हालांकि कार निर्माता ने अभी इसके भारत में लॉन्च की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के आखिर तक Honda HR-V एसयूवी भारत में आ जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें