Hyundai Tucson 2019
ह्यूंदै की प्रीमियम एसयूवी टूसों कंपनी की फ्लैगशिप की कार है। टूसों के नए वर्जन को 2019 की तीसरी या चौथी तिमाही में लान्च किया जा सकता है। नई टूसों में बाहर के साथ अंदर भी कई बदलाव होंगे। सबसे बड़ा बदलाव नई कैसकेडिंग ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स, नई फॉग लैंप्स हॉसिंग, नए अलॉय व्हील्स और नए एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे। वहीं अंदर में ड्राइवर असिस्टेंस फीचर जैसे ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक, लेन कीप असिस्टेंस, अडप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्ट्म मिलेगा। वहीं इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।