फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: आखिर क्यों ऋषभ पंत की जगह चुने गए दिनेश कार्तिक, ये हैं पांच वजह

Mon, 15 Apr 2019 05:15 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
karthik and pant
इंग्लैंड-वेल्स में अगले महीने से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। विश्वकप का पहला मैच 30 मई को लंदन के द ओवल में घरेलू टीम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए जारी स्क्वाड में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को तरजीह दी गई है। आइए जानते हैं कि किन पांच कारणों की वजह से कार्तिक पंत पर भारी पड़े हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
dinesh karthik
बल्लेबाजी करते हुए दोनों ही खिलाड़ी आक्रमकता के साथ खेलते हैं। हालांकि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत संयम रखने के मामले में दिनेश कार्तिक से पिछड़ते नजर आते हैं। कार्तिक ने संयम के साथ खेलते हुए टीम को कई अहम मौकों पर जीत दिलाई है। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ हुआ निदहास ट्रॉफी का फाइनल मैच इसका उदाहरण है।
 
विज्ञापन

3 of 6
karthik and dhoni
आगामी विश्व कप इंग्लैंड में होना है, जिसके आधार पर टीम में दिनेश कार्तिक ज्यादा फिट नजर आते हैं क्योंकि कार्तिक को विदेशी पिचों पर खेलने का अनुभव पंत से कहीं ज्यादा है।

4 of 6
ऋषभ पंत
विकेटकीपिंग के मामले में भी दिनेश कार्तिक ऋषभ पंत से ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत की दोयम दर्जे की विकेटकीपिंग के चलते टीम ने एक मुकाबला भी गंवाया था। जबकि दिनेश कार्तिक न सिर्फ विकेटकीपिंग बल्कि मैदान के किसी कोने में बेहतर फील्डिंग करने का दम रखते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
dinesh karthik rishabh pant
कम गेंदों पर बड़ा स्कोर बनाने की टेक्निक एक बल्लेबाज को आईपीएल जैसे क्रिकेट के शॉर्ट फॉर्मेट में सफलता दिलवा सकती है, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में इससे ज्यादा संयम की जरूरत होती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दौरों पर जब भी टीम को एक टिकाऊ खिलाड़ी की जरूरत होती, पंत तभी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी खुद कहा कि वर्ल्ड कप के लिए उन्हें अनुभव को प्राथमिकता दी है। ऐसे में ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक का टीम में चुना जाना संभव था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें