Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
इंजन और डाइमेंशन
प्रोडक्ट लाइन-अप में पंच टाटा नेक्सन से नीचे होगी, लेकिन टियागो और नेक्सन से ऊपर होगी। कंपनी ने इसकी ऑफिशिअली बुकिंग शुरू कर दी है, 21 हजार रुपये देकर इसकी एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं। इसमें टियागो और अल्ट्रोज में मिलने वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी के साथ आएगा। वहीं इसका मुकाबला Mahindra KUV NXT और Maruti Suzuki Ignis के अलावा एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite और Renault Kiger से भी होगा। इस माइक्रो एसयूवी में 366 लीटर का बूट स्पेस, 3827 एमएम की लंबाई, 1742 एमएम की चौड़ाई, 1615 एमएम की ऊंचाई और 2445 एमएम लंबाई वाला व्हीलबेस मिलता है। इसके ग्राउंड क्लीयरेंस 190 एमएम है। इसमें हल्की ऑफरोडिंग के लिए ट्रैक्शन प्रो मोड का फीचर मिलेगा। इसमें चार वैरिएंट Pure, Adventure, Accomplished और Creative मिलेगा, जिसमें प्योर बेस वैरिएंट होगा, जबकि क्रिएटिव टॉप वैरिएंट होगा।