फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos में IPL: कोई रोया तो किसी के चेहरे पर मुस्कान, धोनी के विनिंग चौके से झूम उठीं साक्षी और जीवा

Mon, 11 Oct 2021 06:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
1 of 11
चेन्नई बनाम दिल्ली क्वालीफायर-1 - फोटो : social media
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई चेन्नई सुपरकिंग्स नौवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। रविवार को पहले क्वालीफायर में चेन्नई ने दिल्ली को चार विकेट से हराकर यह कमाल किया। धोनी ने चौका लगाकर सीएसके को जीत दिलाई। इसके अलावा चेन्नई की इस जीत में ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा और जोश हेजलवुड का अहम योगदान रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते ही 173 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया। इस मैच में हजार रंग देखने को मिले। कोई रोया तो किसी के चेहरे पर मुस्कान थी। स्टेडियम दर्शकों से भरा था। धोनी ने जैसे ही चौके लगाकर टीम जीत दिलाई तो उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा खुशी से झूम उठीं। आइए इन तस्वीरों के जरिए बताते हैं मैच का रोमांच।  
विज्ञापन

2 of 11
पृथ्वी शॉ ने खेली आक्रामक पारी - फोटो : social media
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी तो नहीं रही क्योंकि शुरुआत ही में शिखर धवन (7) के रूप में टीम को पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ ने दिल्ली के लिए 34 गेंदों में सर्वाधिक 60 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए।  
विज्ञापन

3 of 11
पंत और हेटमायर के बीच साझेदारी - फोटो : social media
पृथ्वी के अलावा दिल्ली के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। पंत और शिमरोन हेटमायर के बीच पांचवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई। हेटमायर ने 37 रनों का योगदान दिया। 

4 of 11
गायकवाड़- उथप्पा के बीच शतकीय साझेदारी - फोटो : social media
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी निराशाजनक रही क्योंकि पहले ही ओवर में फाफ डुप्लेसिस पवेलिय लौट गए। इसके बाद गायकवाड़ और उथप्पा ने मिलकर चेन्नई को संभाला। ऋतुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथप्पा ने 63 रन की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन

5 of 11
धोनी की पत्नी साक्षी - फोटो : social media
 धोनी ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई। इसके बाद उनकी पत्नी साक्षी का रिएक्शन कुछ इस तरह का था।
विज्ञापन

6 of 11
चेन्नई फैंस - फोटो : social media
मोईन अली के आउट होने के बाद, एक समय चेन्नई के फैंस को ऐसा लगने लगा था कि मैच सीएसके के हाथ से निकल जाएगी। चेन्नई की युवा फैंस रोनी लगीं।
विज्ञापन

7 of 11
दर्शकों से भरा स्टेडियम - फोटो : social media
चेन्नई और दिल्ली के बीच हुए पहले क्वालीफायर मैच के देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक आए थे। स्टेडियम चेन्नई के फैंस से खचाखच भरा था।

8 of 11
फैंस के चेहरे पर मुस्कान - फोटो : IPL
मैच के दौरान फैंस के चेहरे पर मुस्कान

9 of 11
फैंस के इमोशन - फोटो : ipl
मैच के दौरान चेन्नई के फैंस के इमोशन बदले बदले रहे

10 of 11
ग्रासिया और जीवा - फोटो : ipl
एमएस धोनी की बेटी जीवा और सुरेश रैना की बेटी ग्रासिया मैच का लुत्फ उठाती हुईं।
विज्ञापन

11 of 11
किरण कुमार ग्रांधी अपने परिवार के साथ - फोटो : IPL
दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सहमालिक किरण कुमार ग्रांधी अपने परिवार के साथ मैच का आनंद उठाते हुए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें