फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Hector की डिलीवरी में हुई देरी तो कंपनी ग्राहकों को देगी खास इनाम, जानें

Sun, 25 Aug 2019 12:34 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
MG Hector - फोटो : Social
एसयूवी सेगमेंट में MG Hector ने भारत कदम रखा तो ग्राहकों ने इसे खूब पसंद किया। MG Hector इंडिया की पहली इंटरनेट एसयूवी है। अब तक इस कार की 28,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। आलम यह है कि कंपनी को इसकी बुकिंग बंद करनी पड़ी ताकि वेटिंग पीरियड से बचा जा सके और समय पर ग्राहकों को हेक्टर की डिलीवरी की जा सके। जो ग्राहक इसकी डिलीवरी के इंतजार में हैं उनके लिए कंपनी ने एक खास ऑफर की शुरुआत की है।
विज्ञापन

डिलीवरी का वेट कर रहे ग्राहकों के लिया तोहफा

2 of 3
MG Hector Red Front - फोटो : File
हेक्टर की डिलीवरी का वेट कर रहे ग्राहकों के लिए कंपनी एक रिवॉर्ड प्रोग्राम लाई है। इस नए प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को हर हफ्ते के वेटिंग पीरियड में 1,000 पॉइंट्स मिलेंगे। ग्राहक इन पॉइंट्स का इनका इस्तेमाल डिलीवरी के समय कंपनी की एक्ससरीज खरीदने या प्रीपेड मेंटनेंस पैकेज ले सकेंगे। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल इस साल डिलीवरी होने वाली गाड़ी के लिए है। आपको बता दें MG Hector यह इंडिया की पहली इंटरनेट कार है। भारत में इस कार को काफी अच्छा रिस्पॉन्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत और फीचर्स

3 of 3
MG Hector Side Profile
MG Hector की एक्स-शो रूम 12.18 लाख रुपये से 16.88 लाख रुपये तक है। हेक्टर तीन इंजन ऑप्शन 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। माइलेज की बात करें तो हेक्टर हाइब्रिड 15.81 किमी प्रति लीटर, जबकि इसका पेट्रोल मॉडल 14.16 किमी प्रति लीटर (मैनुअल) और 13.96 किमी प्रति लीटर (DCT) है। जबकि इसके 2.0 लीटर डीजल इंजन का माइलेज 17.41 kmpl है ।इसमें 10.4-इंच का फुल एचडी इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है जोकि कमांड सेंटर के रूप में काम करता है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट ऐप्लिकेशन, इन-बिल्ट ऐप्स, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI), स्मार्ट फीचर्स, वॉयस असिस्ट और इन्फोटेनमेंट मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें