Mahindra XUV700 Will Get Alexa Voice AI for handsfree command : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) आगामी 14 अगस्त को घरेलू बाजार में आधिकारिक रूप से अपनी नई 7-सीटर एसयूवी XUV700 को प्रदर्शित करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही महिंद्रा ने यह साफ कर दिया है कि एक्सयूवी700 एसयूवी कई एडवांस फीचर्स से लैस होगी। इतना ही नहीं महिंद्रा पहली बार इस कार में ऐसे फीचर्स देने जा रही है जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार देखने को मिलेंगे। कंपनी ने एलान किया है कि Mahindra XUV700 भारत का पहला ऐसा वाहन होगा जो Alexa Voice AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सिस्टम से लैस होगा और इसमें हैंडसफ्री कमांड दिए जा सकेंगे।
यानी Mahindra XUV700 देश की पहली ऐसी कार होगी जिसमें Alexa Voice आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम जैसा एडवांस फीचर मिलेगा। इसकी खास बात यह है कि इससे वाहन चालक या मालिक वॉयस कमांड (अपनी आवाज के जरिए) एसयूवी की खिड़कियां से लेकर सनरूफ को कंट्रोल करने, तापमान को एडजस्ट करने, म्यूजिक ट्रैक बदलने, ट्रैफिक की निगरानी करने या यहां तक कि वॉयस कमांड के जरिए घर पर कम्पैटेबल उपकरणों को कंट्रोल करने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
Mahindra XUV700 Teaser
- फोटो : Mahindra
इन सब सुविधाओं का मतलब एक सुरक्षित ड्राइव है, क्योंकि पहिया के पीछे वाला व्यक्ति स्टीयरिंग पर मजबूती से हाथ रखते हुए आसपास की चीजों पर नजर रख सकता है। गाड़ी चलाने वाला शख्स निश्चिंत होकर ड्राइविंग कर सकता है। क्योंकि ड्राइविंग के दौरान चालक को इन फंक्शन को ऑपरेट करने के लिए महज आवाज देनी होगी और स्टीयरिंग व्हील से हाथ हटाने की भी जरूरत नहीं होगी। ये बिल्कुल वैसा ही होगा जैसे कि घर पर बैठकर Alexa को ऑर्डर दिया जाता है। हालांकि इससे पहले भी कुछ एसयूवी कारों में वॉयस कमांड सिस्टम दिया गया है, लेकिन Alexa Voice के साथ आनेवाली Mahindra XUV700 पहली एसयूवी होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Mahindra XUV700 Teaser
- फोटो : Mahindra
अमेजन इंडिया द्वारा किए गए शोध के अनुसार, देश में कई लोग अपनी कारों में वही वॉयस (आवाज) AI सुनना पसंद करते हैं जो वो पहले से ही अपने घरों के अंदर सुनने के आदी हैं। अब चूंकि Echo (इको) डिवाइसेस लोकप्रिय हो गए हैं तो अपकमिंग XUV700 में एलेक्सा वॉयस इंटीग्रेशन सिस्टम का इस्तेमाल करना एक बेहतर रणनीति साबित हो सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ वीजय नाकरा ने कहा कि, "हमें पूरा विश्वास है कि यह नया सिस्टम लोगों के वाहन खरीदने और टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले ग्राहकों के अनुभव को बदल देगा।"
महिंद्रा का कहना है कि वाहन Alexa को उन स्थानों पर ऑफलाइन एक्सेस की भी सुविधा प्रदान करेगा जहां पैची या शून्य इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी। इसके साथ ही घर लौटने पर इको डिवाइस के जरिए कार के इस फंक्शन को कंट्रोल किया जा सकेगा।
नई XUV700 बिल्कुल नए फीचर्स और प्रीमियम केबिन के साथ आएगी। कंपनी पहले ही टीजर वीडियो की एक सीरीज के जरिए XUV700 के कई एडवांस्ड फीचर्स की जानकारी साझा कर चुकी है। इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दिए जा रहे हैं। एक्सयूवी 700 का डैशबोर्ड डिजाइन, फिट एंड फिनिश और प्लास्टिक की क्वालिटी XUV500 के मुकाबले काफी बेहतर लग रहा है। एसी वेंट इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे दिया गया है और उसके नीचे AC कंट्रोल बटन दिए गए हैं। Mahindra XUV700 में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे।
अभी कंपनी ने इसके इंजन और अन्य मैकेनिज्म के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा नई XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 188 bhp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन में 185 bhp का पावर जेनेरेट करने की संभावना है। इस कार में ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे। एसयूवी को माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी पेश किया जा सकता है।