भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 12 अगस्त यानी गुरुवार से हो रही है। लॉर्ड्स के मैदान में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सीरीज की पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 12 अगस्त यानी गुरुवार से हो रही है। लॉर्ड्स के मैदान में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सीरीज की पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी। हालांकि दोनों ही टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं। भारत के ऑलराउंडर और पहले टेस्ट का हिस्सा रहे शार्दुल ठाकुर चोटिल होकर दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी चोटिल हैं और उनके खेलने पर भी अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में सीरीज के दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग XI में बदलाव संभव हैं। फिलहाल जानते हैं भारत की संभावित एकादश।
विज्ञापन
2 of 7
केएल राहुल
सलामी बल्लेबाज:
केएल राहुल ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक भी जमाया था, ऐसे में उनका खेलना तय है। जबकि रोहित उनके जोड़ीदार के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : twitter.com/BCCI
मध्यक्रम:
मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी एक बार फिर से टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों पर रहेगी। कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा के साथ अजिंक्य रहाणे पर टीम को मजबूती देने और मध्यक्रम को संभालने की पूरी जिम्मेदारी होगी। हालांकि तीनों ही खिलाड़ी पहले मैच में फेल रहे थे।
4 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
विकेटकीपर:
विकेट के पीछे और मध्यक्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के ही हाथों में होगी। टीम को उनसे परिस्थिति के हिसाब से एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
5 of 7
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर्स:
रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से पहले टेस्ट में अपना लोहा मनवाया। उन्होंने पहली पारी में बल्ले से अर्धशतक जड़ा। हालांकि गेंदबाजी में उन्हें अधिक मौके नहीं मिले। वहीं शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने की वजह से इस मैच में दूसरे ऑलराउंडर की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
6 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter@ICC
गेंदबाज:
पहले टेस्ट मैच में बाहर रहने वाले अनुभवी स्टार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को शार्दुल की जगह मौका मिल सकता है। उनके अलावा मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का खेलना भी तय है। बुमराह ने मैच में नौ विकेट चटकाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। इनके अलावा मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर से प्रभावित किया और उनकी जगह भी पक्की ही है।