घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra अपनी Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) XUV300 (एक्सयूवी300) को और भी अधिक शक्तिशाली बनाकर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले हुए Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में इस ज्यादा पावरफुल वेरिएंट को Mahindra XUV300 Sportz नाम से प्रदर्शित किया था। इस नए स्पोर्ट्स मॉडल में मौजूदा XUV300 की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव नजर आ सकते हैं। कंपनी XUV300 Sportz को इसी साल अप्रैल में लॉन्च करेगी। जानतें हैं नए इंजन के साथ आने वाली SUV की खासियतों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
Mahindra XUV300 AMT
- फोटो : Google
इंजन
Mahindra XUV300 के ज्यादा पावरफुल वर्जन में 1.2-लीटर T-GDI (टर्बोचार्ज्ड-गैसोलिन डायरेक्ट इंजेक्शन) इंजन मिलेगा। यह BS6 बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानक के मुताबिक होगा। नई एसयूवी में 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर, डायरेक्ट-इंजेक्शन, टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 130hp का पावर और 230Nm टॉर्क पैदा करेगा।
विज्ञापन
3 of 6
Mahindra XUV300 BS6 Engine
- फोटो : Social Media
ज्यादा पावर
Mahindra XUV300 के मौजूदा मॉडल में BS6 टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। हालांकि नए मॉडल में पुराने की तुलना में 20hp ज्यादा पावर और 30Nm ज्यादा टॉर्क मिलेगा। T-GDI इंजन में 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। अपडेटेड Mahindra XUV300 में नए इंजन के अलावा मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मॉडल्स के ऑप्शन मिलते रहेंगे।
4 of 6
Mahindra XUV300 AMT
क्या होंगे बदलाव
Mahindra XUV300 Sportz में होने वाले बदलाव में बॉडी ग्राफिक्स एक है। सामने के दरवाजे पर 'Sportz' लिखा होगा। साथ ही फ्रंट दरवाजे में रेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर मिलेंगे। इंटीरियर की बात करें तो नई एसयूवी में कैबिन का रंग काला होगा। डैशबोर्ड पर रेड हाइलाइट्स और सीट पर रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
Mahindra XUV300 Global NCAP Crash test
- फोटो : Global NCAP
सबसे शक्तिशाली
रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्चिंग के बाद Mahindra XUV300 Sportz भारतीय ऑटो बाजार में सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली SUV होगी। महिंद्रा का यह नया इंजन Ford की गाड़ियों में भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस इंजन को Ecosport (इकोस्पोर्ट) में उपयोग किया जाएगा। बता दें कि Mahindra XUV300 को देश की सबसे सुरक्षित कार (Safer Choice Award) मिला है। यह अवार्ड पाने वाली Mahindra XUV300 देश की पहली एसयवी बन गई है। Mahindra XUV300 कंपनी की अकेली कार है, जिसे Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।
मुकाबला
भारतीय बाजार में Mahindra XUV300 Sportz का मुकाबला Ford Ecosport (फॉर्ड इकोस्पोर्ट), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) और Maruti Brezza (मारुति ब्रेजा) जैसी एसयूवी से होगा। बता दें कि महिंद्रा अपनी इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने वाला है। इलेक्ट्रिक एक्सयूवी300 साल 2021 की दूसरी छमाही में बाजार में उतारी जा सकती है।