जल्द लॉन्च होने वाली Mahindra Thar 2020 (महिंद्रा थार 2020) की पहली कार की नीलामी की जाएगी। महिंद्रा ने हाल ही में एक बयान जारी कर इस बारे में एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि पहली कार को नीलाम किए जाने के बाद मिलने वाले धन को चैरिटेबल (धर्मार्थ) कार्य के लिए दान किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
पहली कार होगी खास
महिंद्रा ने बताया कि Thar 2020 की पहली यूनिट एक विशेष बैज के साथ आएगी जो यह बताएगी कि यह कार कितनी खास है। इसके अलावा, कार के मालिक के दस्तखत को एक कस्टमाइज्ड बैज में दर्ज किया जाएगा और एसयूवी के डैशबोर्ड और लेदरेट सीटों पर नंबर '1' नंबर लिखा हुआ होगा।
विज्ञापन
3 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
इनको देगी दान
नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाकर जीतने वाला शख्स सिर्फ इस सबसे अनोखी थार 2020 का मालिक नहीं बनेगा, बल्कि एक महान कार्य में भी मदद करेगा। नीलामी से मिलने वाली रकम कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल संगठनों को दी जाएगी।
4 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
सुर्खियों में रही है नई थार
Mahindra Thar 2020 को जब से पहली बार 15 अगस्त को प्रदर्शित किया गया, तब से लेकर अब तक यह एसयूवी काफी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही है। कंपनी ने मुताबिक यह एक शानदार एसयूवी है जिससे आप निश्चिंत होकर कही भी जा सकेंगे। यह एसयूवी अपनी काफी सराही गई 4X4 क्षमताओं को बरकरार रखने का दावा करती है। इसके साथ अब इसके केबिन को आरामदायक बनाने के लिए दिए गए ढेरों फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दिए गए इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रूफ माउंटेड स्पीकर, स्प्लैश प्रूफ स्विच और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स से महिंद्रा ग्राहकों के बड़े वर्ग को लुभाने की कोशिश में है।
विज्ञापन
5 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
थार का इंजन
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें ताकत के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
विज्ञापन
6 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
फीचर्स और लुक
Mahindra के 2020 वर्जन में पुराने मॉडल जैसा ही फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके लुक को पहले के मुकाबले थोड़ा सा अपडेट किया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है। कंपनी ने अपनी Thar को मल्टीपल रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
नई Thar में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें पीछे की सीट को अब फ्रंट फेसिंग दिया गया है। सबसे खास बात यहां यह है कि अब कार की सीट्स से लेकर फ्लोर तक पूरी तरह से वॉशेबल है।
कीमत
आकर्षक महिंद्रा थार 2020 4x4 एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की सूची बहुत लंबी है। जिसकी वजह से इस कार ड्राइविंग के दीवानों के बीच हलचल पैदा करने में कामयाब रही है। हालांकि इसके कीमतों की घोषणा 2 अक्टूबर 2020 को होनी है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी प्राइस लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपये होगी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाएगी।