Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) को लॉन्च किया है। यह एक सब-4-मीटर कार है यानी इसकी लंबाई 4 मीटर से कम है। Kia ने भारत में Sonet के बेस वेरिएंट HTE को 6.71 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उतारा है, वहीं टॉप मॉडल GTX+ की कीमत 11.99 लाख रुपये है। Kia Sonet अपने फीचर्स और कम कीमत की वजह से इस सेगमेंट में धमाल मचा देने का वादा कर रही है। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर Kia के सभी आधिकारिक डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस कार की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
25000 से ज्यादा हुई बुकिंग
किआ सोनट के लॉन्च इवेंट के दौरान, कोरियाई कार निर्माता ने कहा कि भारत में उसकी लेटेस्ट पेशकश को हर दिन औसतन लगभग 1,000 बुकिंग मिल रही है। किआ ने कहा कि 20 अगस्त से Kia Sonet की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई थी। सोनेट को लेकर लोगों की दीवानी का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन Kia Sonet की 6,500 से ज्यादा ग्राहकों ने इसे बुक कर दिया था। और अब तक, बुकिंग 25,000 का आंकड़ा पार कर चुकी है। किआ ने भारत में एक लाख किआ सोनट एसयूवी बेचने और पहले साल में ही 50,000 यूनिट्स के निर्यात करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
3 of 8
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motrors
नई कार के लिए कितना करना होगा इंतजार
रिपोर्ट के मुताबिक सॉनेट डिलीवरी लॉजिस्टिक्स ऐसे संकेत देता है कि वेरिएंट्स के आधार पर इस कार के लिए 4-5 हफ्ते से लेकर 8-9 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। पेट्रोल 1.2l 5MT HTE वेरिएंट के लिए सबसे ज्यादा 8-9 हफ्ते की वेटिंग पीरियड है। पेट्रोल 1.2 5MT HTK, 1.0T iMT HTK Plus, 1.0T 7DCT HTK Plus, डीजल 1.5 6MT HTK, और 1.5 6MT HTX Plus के लिए 6-7 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है। बाकी वेरिएंट्स इस समय 4-5 हफ्ते के वेटिंग पीरियड के साथ उपलब्ध हैं।
4 of 8
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
मुकाबला
किआ मोटर्स इंडिया की लोकप्रिय SUV Seltos (सेल्टोस) और लक्जरी MPV Carnival (कार्निवल) के बाद Kia Sonet भारत में कंपनी का तीसरा उत्पाद है। सोनेट की एंट्री भारतीय कार बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सेगमेंट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में हुई है और यहां इसका मुकाबला Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन) और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) जैसी कारों से होगा।
विज्ञापन
5 of 8
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
कलर ऑप्शन
किआ मोटर्स Sonet को दो ट्रिम कॉन्सेप्ट्स - Tech Line trim (टेक लाइन ट्रिम) और GT Line trim (जीटी लाइन ट्रिम) में उपलब्ध कराएगी - जैसा कि पहले सेल्टोस के साथ देखा गया था। जबकि टेक लाइन को लोअर और मिड-स्पेक वेरिएंट के लिए रखा गया है, जीटी लाइन को हायर-स्पेक वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा यह कार तीन डुअल-टोन कलर थीम के साथ 8 रंगों के विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। किआ सोनेट 8 मोनोटोन कलर्स में उपलब्ध होगी। इसमें बेज गोल्ड, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, स्टील सिल्वर, इंटेलिजेंस ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, क्लियर व्हाइट शामिल हैं। इसके अलावा 3 डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स में इंटेंस रेड / ऑरोरा ब्लैक पर्ल, बेज गोल्ड / ऑरोरा ब्लैक पर्ल, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल / ऑरोरा ब्लैक पर्ल भी मिलेंगे।
विज्ञापन
6 of 8
Kia Sonet Interior
- फोटो : Kia
फीचर्स
किआ सोनेट में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। यानी यह फीचर्स इस सेगमेंट की गाड़ियों में सिर्फ किआ सोनेट में ही उपलब्ध होंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस एसयूवी में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें बोस 7 स्पीकर सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, स्मार्ट प्योर एयर प्योरिफायर विद वायरस प्रोटेक्शन, Auto हैडलैंप्स आदि फीचर्स दिए गए हैं। यह कार 57 कनेक्टेड फीचर्स से लैस है, जिसके लिए UVO कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलेगी। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो किआ सोनेट में एबीएस के साथ ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे सुरक्षा उपकरण स्टैंडर्ड मिलेंगे।
विज्ञापन
7 of 8
Kia Sonet Electric Sunroof
- फोटो : Kia Motrors
डिजाइन
किआ सोनेट में किआ सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल, हर्टबीट टेल लैंप्स, हैलोजन हैडलैंप्स, मस्क्युलर फ्रंट और रियर स्किल प्लेट्स, पोल टाइप एंटीना स्टैंडर्ड मिलेंगे। Kia Sonet के GT Line ट्रिम में 16 इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, रेड व्हील कैप्स के साथ आएंगे। वहीं बेस वेरिएंट्स में 15 इंच स्टील व्हील दिए गए हैं। इससे ऊपर के वेरिएंट्स में 16 इंच मैटेलिक सिल्वर स्टाइल्ड व्हील्स और टॉप से एक पायदान निचले वेरिएंट में क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, सिल्वर व्हील कैप के साथ आएंगे।
कीमत के हर वेरिएंट की कीमत
किआ सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत 6.71 लाख रुपये से शुरू होगी और टॉप वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है।
6.71 लाख की एंट्री लेवल कीमत से सोनेट को अपने प्रतिद्वंद्वियों जैसे मारुति विटारा ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और टाटा नेक्सन पर बढ़त बनाने में मदद मिलेगी। इन सभी की कीमत थोड़े ज्यादा से शुरू होती है। मारुति विटारा ब्रेजा की कीमत 7.34 लाख रुपये, महिंद्रा एक्सयूवी 300 की कीमत 7.95 लाख रुपये और टाटा नेक्सन की कीमत 6.99 लाख के थोड़े ऊंचे प्राइस टैग से शुरू होती है। यह सभी दिल्ली में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।