देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने ज्यादातर वाहन निर्माताओं की राह पर चलते हुए अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। कंपनी ने इस महीने से अपने पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की कीमतों में इजाफा कर दिया है। महिंद्रा की हाल में लॉन्च हुई न्यू जेनरेशन Thar एसयूवी, सबसे ज्यादा बिकनेवाली Bolero एसयूवी से लेकर Scorpio एसयूवी तक लगभग हर गाड़ी महंगी हो गई है। कंपनी ने हर मॉडल के वेरिएंट्स के आधार पर कीमतों में बढ़ोतरी की है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि महिंद्रा की एसयूवी और एमपीवी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
2 of 9
Mahindra KUV 100
- फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा ने अपने अलग-अलग मॉडलों की कीमत में 48,860 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। महिंद्रा की लाइनअप में सबसे सस्ती कार KUV100 की कीमत में वेरिएंट के आधार पर 18,780 रुपये से 23,616 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी KUV100 को पांच वेरिएंट्स में बेचती है।
विज्ञापन
3 of 9
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
कॉम्पैक्ट एसयूवी महिंद्रा XUV300 की कीमत में 671 रुपये से लेकर 38,876 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस एसयूवी की कीमत में भी वेरिएंट्स के आधार पर बढ़ोतरी हुई है।
4 of 9
2020 Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)
महिंद्रा ने हाल ही लॉन्च की गई न्यू जेनरेशन Thar (थार) के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 1,344 रुपये का इजाफा किया है।
महिंद्रा के लाइनअप में उसकी पॉपुलर एसयूवी Scorpio (स्कॉर्पियो) की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। वेरिएंट्स के आधार पर इसकी कीमत 32,006 रुपये से लेकर 48,860 रुपये के बीच बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
6 of 9
Mahindra Bolero BS6 Engine
- फोटो : For Reference Only
महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Bolero (बोलेरो) के बेस वेरिएंट B4 23,688 रुपये महंगी हो गई है। जबकि B6 की कीमत में 26,448 रुपये और B6 (O) वेरिएंट की कीमत में 24,707 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
7 of 9
Mahindra XUV500
- फोटो : Mahindra
कंपनी के अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV500 की कीमतों में 36,485 रुपये से लेकर 47,831 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
8 of 9
mahindra marazzo
इसके साथ ही महिंद्रा ने अपनी एकमात्र एमपीवी Marazzo को 32,698 रुपये से लेकर 39,092 रुपये तक महंगा कर दिया है।