अगर आप टाटा मोटर्स की कार पसंद करते हैं और इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जल्द करें क्योंकि टाटा मोटर्स की कारें कल यानी शनिवार से महंगी हो जाएंगी। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने 8 मई से अपने सभी पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। वाहन निर्माता ने कहा कि टाटा की कारों की कीमत शनिवार से औसतन 1.8 फीसदी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
2021 Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
हाल के दिनों में कई अन्य कार निर्माता कंपनियों ने अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब टाटा मोटर्स के कीमत बढ़ोतरी का एलान किया है। टाटा मोटर्स ने सामानों की बढ़ती कीमतों को वाहनों की कीमत बढ़ाने का एक अहम कारण बताया है।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Safari 2021
- फोटो : Tata Motors
कंपनी ने बताया है कि टाटा मोटर्स की सभी यात्री वाहनों पर कीमतों की यह बढ़ोतरी लागू होगी। कार के वेरिएंट और मॉडल के आधार पर तय होगा कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि, कार निर्माता ने शुक्रवार तक कार बुक करने वाले अपने ग्राहकों को भरोसा दिया है। कंपनी ने कहा है कि 7 मई तक बुकिंग करने पर पुरानी कीमत ही अदा करनी होगी, कीमत बढ़ोतरी का असर इन पर नहीं पड़ेगा।
4 of 5
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स में पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा, "स्टील और कीमती धातुओं जैसे वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से यह जरूरी हो गया है कि हम अपने उत्पादों की कीमत में बढ़ोतरी करें। ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए, जिन ग्राहकों ने पहले से कार बुक कर रखी है, हम अब तक (7 मई 2021 को या उससे पहले) की गई सभी बुकिंग के लिए कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी। यह मूल्य वृद्धि उसके बाद की गई बुकिंग के लिए प्रभावी होगी (8 मई 2021 से प्रभावी)। हमारे न्यू फॉरएवर उत्पाद रेंज को बाजार में मजबूत स्वीकार्यता मिली है और हम अपने ग्राहकों के प्रति ब्रांड में उनके निरंतर विश्वास के लिए आभारी हैं। ”
टाटा मोटर्स इस समय भारत में सभी सेगमेंट में कारों की एक बड़ी रेंज पेश करती है। कार निर्माता ने हाल ही में फरवरी में Tata Safari (टाटा सफारी) एसयूवी लॉन्च की। कंपनी जल्द ही अपनी कुछ इलेक्ट्रिक कारों को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। सफारी के अलावा, टाटा मोटर्स के यात्री वाहन बेड़े में प्रीमियम हैचबैक Altroz, Tiago हैचबैक, Tigor सेडान कार, Harrier और Nexon जैसी एसयूवी शामिल हैं। इनमें नेक्सन का इलेक्ट्रिक अवतार भी शामिल है।