फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Price Hike: महिंद्रा की Bolero Neo, Scorpio, Marazzo हुईं महंगी, जानें कितनी बढ़ीं कीमतें

Tue, 21 Sep 2021 05:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
Mahindra Car Price Hike News : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने मंगलवार को अपनी कई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी ने अपनी कारों के चुनिंदा मॉडलों पर 12,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच तक बढ़ोतरी की है। कंपनी ने हाल ही में लॉन्च हुई Bolero Neo (बोलेरो नियो) एसयूवी की कीमतों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी की है। 

महिंद्रा ने बोलेरो नियो एसयूवी की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। महिंद्रा बोलेरो नियो एसयूवी को जुलाई के महीने में 8.48 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। मल्टी टेरेन फीचर के साथ इस एसयूवी के टॉप-स्पेक ट्रिम Bolero Neo N10 (O) की कीमत 10.69 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। 

ताजा बढ़ोतरी में, महिंद्रा बोलेरो नियो N10 (O) की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये हो गई है। जबकि N4 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत अब बढ़ाकर 8.77 लाख कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
Mahindra Scorpio - फोटो : Mahindra
बोलेरो नियो एसयूवी के साथ, महिंद्रा ने Scorpio (स्कॉर्पियो) एसयूवी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। स्कॉर्पियो S11 वेरिएंट को खरीदने के लिए अब 22,000 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। कंपनी जल्द ही स्कॉर्पियो का एक फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahindra Marazzo M8 Variant
यही नहीं महिंद्रा ने Marazzo (मराजो) MPV की कीमत में भी इजाफा किया है। मराजो एमपीवी की कीमत 12,000 रुपये से 14,000 रुपये के बीच बढ़ाई गई है। महिंद्रा ने जुलाई 2021 में अपनी नई Bolero Neo एसयूवी को लॉन्च किया था। उस समय कंपनी ने Bolero Neo के तीन वेरिएंट्स -N4, N8, और N10 उतारे थे। जिसके बाद कंपनी ने अगस्त में Bolero Neo का एक नया N10 ऑप्शनल (O) वेरिएंट लॉन्च किया। इस वेरिएंट में मल्टी-टेरेन टेक्नोलॉजी (मैनुअल लॉक डिफरेंशियल) जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा इसमें सभी फीचर्स अन्य वेरिएंट्स जैसे ही हैं। नई Bolero Neo 7 सीट (5+2) में उपलब्ध है।

4 of 5
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
बोलेरो नियो के नए टॉप एंड वेरिएंट N10 (O) को विशेष रूप से मैकेनिकल लॉकिंग रियर डिफरेंशियल का फीचर मिलता है। इसके जरिए ड्राइवर डिफरेंशियल को मैनुअली लॉक कर सकेगा। जो वाहन के फंसने की दशा में बेहद उपयोगी होगा। इसके अन्य प्रमुख फीचर्स में फॉलो मी होम फंक्शन के साथ स्टैटिक बेंडिंग हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, अलॉय व्हील, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर आर्मरेस्ट, मिडिल-रो सेंटर आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्ट विंग मिरर, क्रूज कंट्रोल और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर शामिल हैं। सेंटर कंसोल में सिल्वर एक्सेंट द्वारा हाइलाइट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
इंजन, पावर और माइलेज
Bolero Neo में 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। महिंद्रा ने इस एसयूवी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया है। इसके साथ ही इस इंजन में माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे एसयूवी को इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्टार्ट/स्टॉप किया जा सकता है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी 17.28 किमी प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है, जो कि इसके बीएस-4 वर्जन से थोड़ा कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें