फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का रहस्य: इन रहस्यमय पहाड़ियों में है सोने का खजाना, जो भी खोजने गया नहीं आया वापस

Tue, 21 Sep 2021 01:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इन रहस्यमय पहाड़ियों में है सोने का खजाना - फोटो : istock
दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है, जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया। इन उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने कई कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वैज्ञानिक या शोधकर्ता जितनी बार भी इन रहस्यों को सुलझाने की कोशिश करते हैं, वो उतना ही उलझ जाते हैं। आज आपको ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, कुछ ऐसी ही जगह अमेरिका में भी है। यहां एक जगह अपने आप में बेहद रहस्यमयी है। ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियां आज भी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई हैं। यहां पर द लॉस्ट डचमैन गोल्ड माइन में सोने की खदाने हैं, लेकिन जो यहां गया वह वापस लौटकर नहीं आया। इस राज का आज तक नहीं पता चल पाया। 

अमेरिका के ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियों में 'रहस्यमय' सोने का खजाना है। कहा जाता है कि कई लोग सोने की तलाश में यहां गए। यह लोग वहां भटकते रहे और खजाना नहीं मिल पाया, लेकिन वह वापस भी नहीं आए। इस इलाके में जला देने वाली गर्मी और जमा देने वाली सर्दी पड़ती है। यहां आने वाले शख्स नहीं बचते हैं, लेकिन सोने की खोज में लोगों का वहां जाना जारी रहा तो प्रशासन ने वहां जाने पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन

2 of 4
इन रहस्यमय पहाड़ियों में है सोने का खजाना - फोटो : istock
जान जोखिम में डालकर जाते हैं लोग
ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियों में खदान का खनन करना गैरकानूनी है। सोना मिला भी तो उसे सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद लोग सोना ढूंढने वहां जाते हैं और जान गंवा देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग एरिजोना की इन खतरनाक पहाड़ियों में सोने की खोज में गए, लेकिन नहीं आए। ऐसी कई कहानियां इससे जुड़ी हुई हैं। बताया जाता है कि सोना खोजने गए लापता लोगों की बाद में पुलिस ने लाशें बरामद की। 
विज्ञापन

3 of 4
इन रहस्यमय पहाड़ियों में है सोने का खजाना - फोटो : istock
खतरनाक हैं पहाड़ियां 
एरिजोना की खतरनाक पहाड़ियों में एक बार खो जाने के बाद जिंदा लौटकर आना मुश्किल है। इसके अलावा पहाड़ी में भीषण गर्मी और जाड़े के मौसम में जमा देने वाली ठंड पड़ती है। यहां की गर्मी और सर्दी बर्दाश्त करना लोगों के लिए मुश्किल होता है। ऐसे मौसम में अगर कोई इन पहाड़ियों में लापता हो गया, तो उसका बचना नामुमकिन है। 
विज्ञापन

4 of 4
इन रहस्यमय पहाड़ियों में है सोने का खजाना - फोटो : istock

लोगों का जाना है बैन
सोने की खोज में पहाड़ियों में जाने वाले लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने यहां लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। सोन के खजाने की खोज में यहां गए कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए यहां पर सोने की खदान का खनन गैरकानूनी कर दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद लोग वहां सोने की खोज में जाते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं। कुछ लोगों ने सोने के टुकड़े पाए हैं, लेकिन खदान का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें