महिंद्रा ने हाल ही में भारतीय बाजार में ऑल-न्यू Bolero Neo लॉन्च की है। अब महिंद्रा Bolero Neo Plus (बोलेरो नियो प्लस) वेरिएंट पर काम कर रही है, जो इस एसयूवी के स्टैंडर्ड वर्जन से काफी लंबी होगी और 9-सीटर लेआउट के साथ आएगी।
Mahindra Bolero Neo Plus Launch Soon in India Know About Details: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने हाल ही में भारतीय बाजार में ऑल-न्यू Bolero Neo लॉन्च की है। स्कॉर्पियो और न्यू Thar पर आधारित जेनरेशन 3 प्लेटफॉर्म पर आधारित, नई बोलेरो नियो में पीछे की तरफ जंप सीटों के साथ 5+2 सीटिंग लेआउट का ऑप्शन दिया गया है। अब महिंद्रा Bolero Neo Plus (बोलेरो नियो प्लस) वेरिएंट पर काम कर रही है, जो इस एसयूवी के स्टैंडर्ड वर्जन से काफी लंबी होगी। इस मॉडल में ज्यादा स्पेस मिलेगा और इसकी सीटिंग कपैसिटी भी ज्यादा होगी और यह 9-सीटर लेआउट के साथ आएगी।
महिंद्रा ने TUV300 को Bolero Neo से रिप्लेस कर दिया है। महिंद्रा TUV300 Plus को बाजार में पेश करती थी, जो कि स्टैंडर्ड TUV का एक लंबा वर्जन था। Mahindra ऑल-न्यू Bolero Neo के साथ भी इसी तरह की योजना पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा भारतीय बाजार में Bolero Neo Plus को लॉन्च करने के लिए काम कर रही है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
Bolero Neo Plus स्टैंडर्ड मॉडल का स्ट्रेच्ड वर्जन होगा। प्लस वेरिएंट Bolero Neo से लगभग 400 से 410 mm लंबा होगा। यह स्टैंडर्ड बोलेरो नियो की तरह अब सब-4-मीटर वाहन नहीं रहेगा। यानी इसकी लंबाई 4 मीटर से ज्यादा होगी। हालांकि, TUV300 Plus और TUV300 के उलट, जो लुक में एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते थे, महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस को थोड़ा अलग बनाने के लिए काम करेगी। बोलेरो नियो प्लस दिखने में लंबा होने के अलावा स्पोर्टी स्टाइल के साथ आएगा। बोलेरो नियो प्लस लुक के लिहाज से स्टैंडर्ड बोलेरो नियो की तुलना में ओरिजिनल बोलेरो मॉडल के ज्यादा करीब हो सकती है।
कैसे होंगे फीचर्स
बोलेरो नियो प्लस में भी स्टैंडर्ड बोलेरो नियो के जैसे फीचर्स मिलेंगे। बोलेरो नियो प्लस आयताकार व्हील आर्च, मोटी प्लास्टिक साइड बॉडी क्लैडिंग, नए हेडलैंप और एक लोअर हुड लाइन के साथ आएगा। नियो प्लस में भी उतने ही कलर ऑप्शंस भी उम्मीद कर सकते हैं। कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल सिस्टम, ब्लूसेंस एप, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और बहुत कुछ मिल सकता है। Mahindra Bolero Neo Plus में BlueSense Plus फीचर भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा नए मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ एक नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया टिल्ट एडजस्टेबल पावर स्टीयरिंग व्हील, इको मोड के साथ एयर कंडीशनिंग, इलेक्ट्रॉनिक एडजेस्टेबल ORVMs, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट आर्म रेस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
कैसा होगा इंजन
नई बोलेरो नियो प्लस एक ज्यादा पावरफुल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। चूंकि यह 4 मीटर से ज्यादा लंबी होगी और इस एसयूवी को कोई सरकारी कर छूट का भी फायदा नहीं मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार महिंद्रा इस एसयूवी में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन इस्तेमाल कर सकती है जो कि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की पेशकश नहीं की जा सकती है। मौजूदा मॉडल Bolero Neo में 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। महिंद्रा ने इस एसयूवी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया है। इसके साथ ही इस इंजन में माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे एसयूवी को इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्टार्ट/स्टॉप किया जा सकता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ, ऑटोमोटिव डिवीजन, विजय नाकरा ने कहा, "हम गैसोलीन (पेट्रोल) ऑटोमैटिक और डीजल मैनुअल पर यह चर्चा करते रहते हैं। हमने पाया है कि साफतौर से क्रॉसओवर सब-4-मीटर में ऑटोमैटिक गैसोलीन को ज्यादा वोट मिलते हैं। लेकिन जब हम मिड साइज क्रॉसओवर की बात करते हैं, तो यह डीजल और गैसोलीन का एक अच्छा मिश्रण है - मैनुअल और ऑटोमैटिक। जब आप प्रामाणिक फ्रेम-आधारित एसयूवी की ओर रुख करते हैं, तो आज के समय में ज्यादातर मांग अभी भी डीजल के आसपास है, इसलिए अभी हम इस प्लेटफॉर्म पर डीजल के साथ रहेंगे। जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हम पावरट्रेन को लेकर रणनीतियां बनाएंगे - यह देखते हुए कि बोलेरो एक उत्पाद है जो हमारी समग्र एसयूवी रणनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"