फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric: ओला ने आनेवाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ट्रेडमार्क का किया आवेदन, भारत में होंगे लॉन्च

Fri, 16 Jul 2021 02:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) आने वाले हफ्तों में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसके आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले, इसकी बुकिंग 499 रुपये की शुरुआती कीमत पर शुरू कर दी गई है। इच्छुक खरीदार कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन करके इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑनलाइन प्री-बुक कर सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में Ola Series S (ओला सीरीज एस), Ola S1 (ओला एस1) और Ola S1 Pro (ओला एस1 प्रो) नामों के लिए तीन ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए हैं। इनका इस्तेमाल जल्द लॉन्च होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए किए जाने की संभावना है। हालांकि, ट्रेडमार्क आवेदन अभी भी टेस्टिंग के चरण में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक Ola Series S नए ई-स्कूटर का एक लिमिटेड एडिशन हो सकता है। जबिक Ola S1 एंट्री लेवल मॉडल और और S1 Pro के टॉप-एंड वेरिएंट होने की संभावना है। बेस वेरिएंट S1 की तुलना में S1 Pro वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स मिल सकते हैं और इसके लॉन्ग रेंज वेरिएंट होने की उम्मीद है। यह ध्यान देने वाली बात यह है कि ट्रेडमार्क आवेदन 14 जुलाई 2021 को दायर किए गए थे और जल्द ही लॉन्च होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए यह काफी देरी की बात है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ola e scooter - फोटो : Ola
बुकिंग राशि रिफंडेबल
खास बात यह है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग की कीमत सिर्फ 499 रुपये रखी गई है और कंपनी का कहना है कि यह रकम पूरी तरह से रिफंडेबल है। यानी ग्राहक अगर बाद में अपनी बुकिंग कैंसल करना चाहे तो उसके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए इच्छुक खरीदार को वेबसाइट पर पहले खुद का एक अकाउंट बनाना होगा और फिर अपने लिए स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
कलर ऑप्शन, स्पीड और रेंज
आनेवाले ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की लेटेस्ट तस्वीरों से पता चलता है कि मॉडल को ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक सहित कई रंगों के विकल्पों में पेश किया जाएगा। यह एक बार चार्ज करने पर 240 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी। यह ई-स्कूटर सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। इसने अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा अंडरसीट स्टोरेज स्पेस देने करने का दावा किया है। 

4 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
फीचर्स
कंपनी का कहना है कि उसका ई-स्कूटर "सुप्रीम राइड कम्फर्ट और बेहतर कॉर्नरिंग" की पेशकश करेगा। इसकी कुछ प्रमुख विशेषताओं में एक हटाने योग्य लिथियम-आयन बैटरी पैक, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन अप फ्रंट, क्लाउड कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, अलॉय व्हील और बहुत कुछ शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
कीमत और मुकाबला
नए ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का एलान इसकी लॉन्चिंग के समय होगा और अभी इसकी कीमते के बारे में कुछ कहना थोड़ी जल्दबाजी हो सकती है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 1 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है। लॉन्चिंग होने के बाद, भारतीय बाजार में इसका मुकाबला TVS iQube ( टीवीएस आईक्यूब), Ather 450X (एथर 450X) और Baja Chetak electric (बजाज चेतक इलेक्ट्रिक) स्कूटर से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें