Renault Duster Latin NCAP Crash Test
- फोटो : Latin NCAP
सेफ्टी क्रैश टेस्ट के लिए इस्तेमाल किए गए रेनो डस्टर मॉडल में दो एयरबैग और ESC स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट बॉक्स में 29.47 फीसदी, चाइल्ड ऑक्यूपेंट बॉक्स में 22.93 फीसदी, पैदल यात्री सुरक्षा और असुरक्षित सड़क यूजर बॉक्स में 50.79 फीसदी और सेफ्टी असिस्ट बॉक्स में 34.88 फीसदी हासिल किया।
लैटिन एनसीएपी के सेक्रेटरी जनरल एलेजांद्रो फुरस ने कहा, "रेनो और सुजुकी की तरफ से ग्राहकों को मिलने वाली खराब सेफ्टी परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक है। लैटिन एनसीएपी रेनॉल्ट और सुजुकी को इन मॉडलों की स्डैंडर्ड सेफ्टी में जल्द सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करता है।"