फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Carnival MPV: कार चला खुश नहीं हुए तो 30 दिनों में वापस लेगी कंपनी, 95 फीसदी पैसा भी करेगी वापस

Wed, 26 May 2021 08:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kia Carnival - फोटो : PTI (File)
दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Kia (किआ) ने पिछले साल ऑटो एक्सपो 2020 में भारत में अपनी लक्जरी एमपीवी कार Kia Carnival (किआ कार्निवल) को लॉन्च किया था। जिसके बाद से इस एमपीवी की अच्छी खासी बिक्री हुई है। वाहन निर्माता के मुताबिक उसने देश में कार्निवल की 6,200 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। खास बात यह है कि इसकी  बिक्री में इसके लिमोसिन वेरिएंट की लगभग 60 फीसदी की हिस्सेदारी है। कार की लोकप्रियता को बनाए रखने के प्रयास में, किआ इंडिया कार्निवल के लिए एक सैटिस्फैक्शन गारंटी स्कीम (संतुष्टि गारंटी योजना) लेकर आई है।
विज्ञापन

2 of 5
Kia Carnival - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
30 दिनों में करें वापस
इस योजना के तहत इस कार से असंतुष्ट ग्राहक इसे कंपनी को वापस कर सकते है और इसके बदले उन्हें 95 फीसदी तक रकम वापस मिल जाएगी। किआ की योजना के मुताबिक Kia Carnival के ग्राहक यदि अपनी कार से असंतुष्ट हैं तो वो कार को खरीदने के 30 दिनों के भीतर इसे वापस कर सकते है। वाहन निर्माता के मुताबिक ग्राहक कार की एक्स-शोरूम लागत के साथ-साथ वाहन के पंजीकरण/फाइनेंस इत्यादि के लिए खर्च हुए किसी भी ओवरहेड लागत का 95 फीसदी वसूल कर सकेंगे। इसमें कुछ शर्तें भी लागू हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Kia Carnival MPV - फोटो : अमर उजाला
इस बात का रखना होगा ध्यान
किआ की योजना के तहत सिर्फ वहीं वाहन वापस लिए जाएंगे जो खरीदारी की तारीख से वापसी के दिन तक 1500 किलोमीटर से ज्यादा नहीं चलाए हुए हों। इसके अलावा खरीदारी के 30 दिनों के भीतर वापसी के लिए लाई गई हो। इसके साथ ही वाहन में किसी भी तरह का डैमेज या टूट-फूट नहीं होनी चाहिए या कोई इंश्योरेंस क्लेम नहीं होना चाहिए। इसके अलावा सभी दस्तावेज और शुल्क सहित वाहन के हस्तांतरण के लिए एक मालिक का समझौता अनिवार्य होगा। वाहन बंधक मुक्त होना चाहिए और इसके लिए फाइनेंसर की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जमा किया जाना चाहिए। यह योजना कार्निवल एमपीवी के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी। 

4 of 5
Kia Carnival MPV Sunroof - फोटो : अमर उजाला
इंजन और पावर
Kia Carnival भारत में 7, 8 और 9 तीन अलग-अलग सीटिंग लेआउट्स के साथ बेची जाती हैं। इस एमपीवी कार में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 200 PS का पावर और 440 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia Carnival MPV - फोटो : अमर उजाला
फीचर्स और कीमत
Kia Carnival भारत में कंपनी की प्रीमियम एमपीवी कार है। इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इस कार में 8-इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा दूसरी पंक्ति में 10.1-इंच का ट्चस्क्रीन डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें कंपनी की खास UVO कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और हिल एसिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 24.95 लाख रुपये से लेकर 33.95 लाख रुपये के बीच है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें