नए वित्त वर्ष में ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढो़तरी का एलान किया है। लेकिन दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता Hyundai (ह्यूंदै) अपनी बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए काफी आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रही है। कंपनी इस महीने अपने पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों पर करीब 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। यहां जानते हैं अप्रैल के महीने में ह्यूंदै के किस मॉडल की खरीद पर कितने की बचत होगी।
विज्ञापन
2 of 10
Hyundai Santro India
- फोटो : Instagram
Hyundai Santro
Hyundai India ने कुछ दिनों पहले अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Hyundai Santro को BS6 ईंधन मानक के अनुरूप लॉन्च किया है। इस श्रेणी की अन्य कारों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ह्यूंदै सैंट्रो BS6 में काफी बदलाव किए गए हैं। ह्यूंदै अप्रैल के महीने में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Santro (सेंट्रो) पर 15 हजार रुपये के फायदे और डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऑफर के तहत इसमें कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स सभी शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 10
Hyundai Santro Car Delivery
- फोटो : Hyundai Social Media
Hyundai Santro बीएस-6 में 1086 cc का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5500 rpm पर 68 hp की पावर और 4500 rpm पर 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस हैचबैक का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि, Santro BS6 के माइलेज में थोड़ी कमी आई है। सेंट्रो कार भी बहुत से शानदार फीचर्स से लैस है। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर एसी वेंट्स और रियर सीट बेंच फोल्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं।
4 of 10
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai India
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में भी एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। Santro बीएस6 कार में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। ह्यूंदै सैंट्रो की एक्स-शोरूम कीमत 4.67 लाख रुपये से शुरू होती है जो 6.35 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
5 of 10
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 NIOS
ह्यूंदै अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Grand i10 NIOS (ग्रैंड i10 Nios) पर 45 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। इस ऑफर के तहत नगद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। यह ऑफर सिर्फ टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर ही उपलब्ध है। हालांकि कंपनी अपने स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल पर 10 हजार रुपये की नगद छूट दे रही है।
विज्ञापन
6 of 10
Hyundai Grand i10 Nios Turbo
- फोटो : For Representation Only
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios कार 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। ह्यू्ंदै की यह कार 20 किलोमीटर से लेकर 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios की शुरुआती कीमत 5.19 लाख रुपये है जो 8.40 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
7 of 10
Hyundai Aura
- फोटो : For Representation Only
Hyundai Aura
अगर आप Hyundai की देश में बिकने वाली अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट सेडान कार Aura (ऑरा) को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो इस पर 15 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें नगद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है।
8 of 10
Hyundai Kona Electric
- फोटो : Hyundai
Hyundai Kona Electric
ह्यूंदै अपनी इलेक्ट्रिक कार ह्यूंदै कोना ईवी पर करीब 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स और ऑफर दे रही है। अगर आप कंपनी की बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona खरीदना चाहते हैं तो अप्रैल के महीने में आप 1.5 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
9 of 10
Hyundai Kona Electric
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक कार को 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने कोना में 39.3 kWh की बैटरी लगी है, जो 136 एचपी की पावर देता है। ARAI के मुताबिक कोना फुल चार्जिंग में 452 किमी तक की ड्राइव रेंज देती है। इसमें लगी लीथियम पॉलीमर बैटरी एसी चार्जर पर छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। जबकि डीसी चार्जर पर 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। वहीं कोना 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 9.7 सेकंड का वक्त लेती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार की टॉप स्पीड 165 किलोमीटर प्रति घंटा है।
ह्यूंदै कोना की कीमत 23.85 लाख रुपये है और यह कीमत सिंगल टोन कलर ऑप्शन की है। जबकि डुअल टोन ऑप्शन की कीमत 24.11 लाख रुपये है। कंपनी इस कार पर 3-साल / अनलिमिटेड किमी की वारंटी देती है। वहीं बैटरी पर 8-साल / 1.6 लाख किमी की वारंटी ऑफर है।