भारत में 25 से देशव्यापी लॉकडाउन जारी है जो अब तक के निर्देशों के मुताबिक 17 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी कार शोरूम बंद रहे जिसके कारण अप्रैल के महीने में एक भी कार की बिक्री नहीं हो सकी। लॉकडाउन के नियमों में शर्तों के साथ कुछ क्षेत्रों में छूट दी जा रही है जिसके बाद अब ऑटो निर्माता अपने कई शोरूम खोल रहे हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने शोरूम और डीलरशिप के लिए दिशानिर्देश जारी किए है। इस निर्देशों में स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखने की आवश्यक निर्देश हैं।
विज्ञापन
2 of 8
offers on hyundai cars
- फोटो : Amar Ujala
विभिन्न कंपनियों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में कारों की बिक्री की मांग बढ़ेगी। हालांकि ग्राहकों का कार खरीदने में विश्वास जगाने के लिए ऑटो कंपनियां नई कार की खरीद पर कई ऑफर लेकर आई हैं। ह्यूंदै अपने कई मॉडल्स पर मई के महीने में एक लाख रुपये तक के डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही है। ह्यूंदै ने बिक्री बढ़ाने के लिए, हाल ही में अपना एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जिसका नाम है Click to Buy (क्लिक टू बाय)। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये भी कार खरीदी जा सकती है। यहां जानते हैं कि Hyundai के कौन से मॉडल्स पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
Hyundai santro
Hyundai Santro
हैचबैक सेगमेंट में एंट्री लेवल और काफी लोकप्रिय कार Hyundai Santro को कंपनी ने वर्ष 2018 में रीलॉन्च किया था। इस कार में 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 69 bhp का पावर और 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी Hyundai Era वेरिएंट पर 30 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। वहीं अन्य वेरिएंट पर 40 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य फायदे भी दे रही है। सैंट्रो की कीमत 4.57 लाख से शुरू होती है जो 6.20 लाख रुपये तक जाती है।
4 of 8
Hyundai Grand i10 NOIS
- फोटो : Amar Ujala
Hyundai Grand i10
Hyundai Grand i10 की खरीद पर ग्राहकों को 45,000 तक का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य लाभ भी दिया जा रहा है। कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय कार को वर्ष 2013 में लॉन्च किया था और तब इसे लोगों की पसंद बना हुआ है बाजार में उपलब्ध है। Grand i10 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मिलती थी। लेकिन Grand i10 NIOS की लॉन्चिंग के बाद Grand i10 में डीजल इंजन को बंद कर दिया गया। वर्तमान में Grand i10 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। कार की कीमत 5.90 लाख से शुरू होकर 6 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios को ग्रैंड i10 का नेक्सट जेनरेशन मॉडल कहा जा सकता है। Grand i10 की तुलना में Nios में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। Nios पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मिलती है। फिलहाल इस मॉडल का सिर्फ पेट्रोल इंजन BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट है। कंपनी ने कहा है कि बाद में डीजल इंजन भी BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट किया जाएगा। वर्तमान में Hyundai Grand i10 Nios की खरीद पर 25,000 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। Nios कार की शुरुआती कीमत 5.05 लाख है जो 8.04 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
6 of 8
Hyundai Elite i20 India
- फोटो : Social Media
Hyundai i20 Elite
Hyundai i20 Elite एक प्रीमियम हैचबैक कार है जिसे हाल ही में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट किया गया है। कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को शामिल किया है। कंपनी ने एलान किया है कि साल के आखिर में त्यौहारों के दौरान इसे 1.5 लीटर इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। तब इसमें मिलने वाला 1.4 लीटर डीजल इंजन बंद कर दिया जाएगा। Hyundai i20 Elite को ऑनलाइन खरीदने पर कंपनी 35,000 रुपये का अधिकतम लाभ दिया जा रहा है। इस की कार शुरुआती कीमत 5.59 लाख है और कार के टॉप मॉडल की कीमत 9.41 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
7 of 8
Hyundai Tucson
Hyundai Tucson
Hyundai Tucson के अपडेटेड मॉडल को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। इस कार में पेट्रोल में 2.0-लीटर और डीजल में 2.2-लीटर का इंजन मिलता है। ह्यूंदै अपनी इस कार की खरीद पर 25,000 रुपये के फायदे दे रही है। इस प्रीमियम एसयूवी की कीमत 18.76 लाख से 26.97 लाख रुपये के बीच है।
Hyundai Elantra
Hyundai ने अपनी प्रीमियम सेडान कार Elantra को पिछले साल एक फेसलिफ्ट वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। इस वेरिएंट में कार के डिजाइन में कई बदलाव किए गए थे, साथ ही कई फीचर्स भी अपडेट हुए थे। इस कार के पेट्रोल वर्जन में 2.0-लीटर इंजन और डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन मिलता है। Hyundai Elantra पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 1 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। ह्यूंदै की इस प्रीमियम सेडान कार की कीमत 15.89 लाख से शुरू होकर 20.39 लाख रुपये तक जाती है।