फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: विशाखापट्टनम में जहरीली गैस ने मचाई तबाही, सड़कों पर बेहोश होकर गिरे लोग

Thu, 07 May 2020 05:02 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
विज्ञापन
1 of 8
गैस के संपर्क में आए व्यक्ति को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : पीटीआई
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीक होने से बड़ा हादसा हुआ। आरआर वेंकटपुरम गांव में गुरुवार सुबह हुई इस घटना में 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 800 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन

2 of 8
बच्चे को अस्पताल ले जाता व्यक्ति - फोटो : पीटीआई
गैस लीक होने के बाद सड़क पर जा रहे लोग बेहोश होकर गिरने लगे। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीएमए की आपात बैठक भी बुलाई। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 8
अस्पताल में भर्ती गैस की चपेट में आए बच्चे - फोटो : पीटीआई
गैस की चपेट में आने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। 

4 of 8
लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते एनडीआरएफ कर्मी - फोटो : पीटीआई
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी बीमारों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों की स्थिति जानी। घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल है। कंपनी के आसपास के पांच गांवों को खाली कराया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
बच्चों कोे अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : पीटीआई
आरआर वेंकटपुरम में स्थित एलजी पॉलिमर कंपनी से खतरनाक जहरीली गैस लीक होने की वजह से कंपनी के आसपास के तीन किलोमीटर तक के इलाके प्रभावित हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
गैस रिसाव के बाद फैक्टरी से उठती भाप - फोटो : पीटीआई
लॉकडाउन के दौरान विशाखापट्टनम में बंद पड़ी प्लास्टिक की एक फैक्टरी में काम-काज दोबारा शुरू करने की तैयारी हो रही थी कि इसी दौरान गैस रिसाव की घटना हुई। मौके पर पहुंचे विशाखापट्टनम के जिलाधिकारी वी विनय चंद ने कहा कि कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
घटना पर पीएम मोदी ने आपात बैठक की - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि घटना के संबंध में गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारियों से बात की है, मामले की कड़ी निगरानी की जा रही है। मैं विशाखापट्टनम में सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने इसे लेकर आपात बैठक भी बुलाई। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विजाग में गैस लीक की घटना परेशान करने वाली है, हम लगातार और करीब से घटना की निगरानी कर रहे हैं।  
विज्ञापन

8 of 8
अस्पताल में भर्ती गैस की चपेट में आए बच्चे - फोटो : पीटीआई
गैस लीक होने के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी लगाई गई हैं और गांवों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस अधिकारी लोगों से घर से बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें