फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी करें नई कार खरीदने का फैसला, सिर्फ एक दिन है बाकी, 11 फीसदी तक महंगी हो चुकी हैं छोटी SUV

Tue, 30 Mar 2021 12:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Maruti suzuki cars price hike - फोटो : For Refernce Only
एक अप्रैल से देश की लगभग सभी वाहन निर्माता कंपनियां एक बार फिर से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही हैं। यह साल में दूसरा मौका होगा, जब कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। कंपनियों का कहना है कि महंगे स्टील और एलुमीनियम के चलते निर्माण लागत में बढ़ोतरी हो रही है जिससे दाम बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नई कीमतें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी। वहीं अभी तक कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में देखने को मिली है, पिछले तीन सालों में इनकी कीमतें 11 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Maruti Suzuki BS6 Cars - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी

यह पहली कंपनी है जिसने दूसरी बार सबसे पहले दाम बढ़ाने का एलान किया था। कंपनी अप्रैल से दाम बढ़ाने जा रही है। कंपनी सूत्रों का कहना है कि कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में 1-6 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी 5,000 रुपये से 34 हजार रुपये के बीत होगी। हालांकि यह मॉडल और वैरियंट्स पर निर्भर करेगा।

 
विज्ञापन

3 of 8
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

निसान

जैपनीज कार निर्माता कंपनी निसान ने भी कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह कितने फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वैरियंट पर निर्भर करेगी। निसान अपनी सबकॉम्पैक्ट मैगनाइट और डेटसन लाइनअप  के दामों में बढ़ोतरी करेगी।  वहीं मैगनाइट के दाम तीसरी बार बढ़ेंगे। पिछले साल जब मैगनाइट लॉन्च हुई तो उसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये थी, जिसे कंपनी ने जनवरी में बढ़ा कर 5.49 लाख रुपये कर दिया था। वहीं इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने इसके टर्बो वैरियंट के दाम 30 हजार रुपये तक बढ़ाए थे।

 

4 of 8
Renault Kiger - फोटो : PPS Renault

रेनो

वहीं निसान के अलावा रेनो भी अप्रैल से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने वाली है। यह बढ़ोतरी कंपनी की हालिया लॉन्च रेनो काइगर पर भी प्रभावी होगी। रेनो डीलर्स के मुताबिक कंपनी गाड़ियों की कीमतों में 10 से 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांरकि यह अलग-अलग मॉडल्स और वैरियंट्स पर निर्भर करेगा। इससे पहले कंपनी ने इस साल जनवरी में कारों के मॉडल्स की कीमतों में 28 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।  

 
विज्ञापन

5 of 8
Toyota glanza G MT - फोटो : for Reference Only

टोयोटा

बाकी कंपनियों की तरह टोयोटा भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही है। टोयोटा ने भी निर्माण लागत में बढ़ोतरी का हवाला दिया है। टोयोटा का कहना है कि यह बढ़ोतरी हर मॉडल्स और वैरियंट्स के हिसाब से अलग-अलग होगी। कंपनी ग्लैंजा, अर्बन क्रूजर, यारिस, इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर, कैमरी और वेलफायर की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी, जो एक अप्रैल से लागू होगी।

 
विज्ञापन

6 of 8
Ford EcoSport SE - फोटो : Ford

फोर्ड

फोर्ड इंडिया ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में एक अप्रैल से तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। जिन गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है उनमें फोर्ड फिगो, एस्पायर, फ्रीस्टाइल और इंडेवर शामिल है। इसके अलावा कंपनी Mustang Mach E भी लॉन्च करने जा रही है, जिसका मुकाबला Jaguar I-Pace और अपकमिंग Audi e-Tron से होगा।       

 
विज्ञापन

7 of 8
Hero Passion Pro - फोटो : Hero MotoCorp

टूव्हीलर्स

कारों के अलावा दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां भी अपनी बाइक्स और स्कूटर्स के दाम बढ़ाने जा रही हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइकों और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के चलते उसे दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं, हालांकि कंपनी का कहना है कि वह कोशिश करेगी कि ग्राहकों पर इसका कम से कम असर हो।

वहीं रॉयल एनफील्ड ने भी हाल ही में दो बाइक्स इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके दामों में दो फीसदी की बढ़ोतरी की है।

 
विज्ञापन

8 of 8
Kia Sonet - फोटो : Kia (for reference only)

छोटी एसयूवी के बढ़े सबसे ज्यादा दाम

ऑटोमैटिव बिजनेस इंटेलिजेंस के ग्लोबल सप्लायर JATO की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2018 से मार्च 2021 तक सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उसके बाद हैचबैक कारों की कीमतों में 4 फीसदी, एमपीवी की कीमतों में 9 फीसदी, प्रीमियम हैचबैक की कीमतों में 3.5 फीसदी, प्रीमियम सेडान कारों की कीमतों में 8 फीसदी और बड़ी एसयूवी की कीमतों में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

जैटो के डाटा के मुताबिक मार्च 2020 से सबसे ज्यादा बिकने वाली इन गाड़ियों के नए वैरियंट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई हुई है। रेंज रोवर की कीमतों में 45 फीसदी, BMW X5 की कीमतों में 38 फीसदी, न्यू जनरेशन थार की कीमतों में 35 फीसदी, न्यू जनरेशन ह्यूंदै i20 की कीमतों में 19 फीसदी, फेसलिफ्ट स्कोडा सुपर्ब, BMW X3 Audi A7 के नए वैरियंट्स की कीमतों में 18 से 18.6 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें