फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमत बढ़ोतरी का एलान: मारुति और रेनो की राह पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, एक अप्रैल 2021 से बढ़ाएगी वाहनों के दाम

Tue, 30 Mar 2021 12:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Toyota Yaris - फोटो : For Representation Only
Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Renault India (रेनो इंडिया) के रास्ते पर चलते हुए अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का एलान किया है। जापानी ऑटो निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी टीकेएम के वाहनों की बढ़ी हुई कीमत एक अप्रैल 2021 से लागू होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
Toyota Innova Crysta Facelift - फोटो : Toyota
कितनी बढ़ेगी कीमत
कारों के मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमतें बढ़ाई जाएंगी। ऑटो निर्माता के मुताबिक उत्पादन की लागत में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। जिसकी भरपाई के लिए कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है।  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने एक बयान में कहा है कि वह मूल्य वृद्धि का एलान करने के लिए मजबूर हो गई है। कंपनी ने कहा, "ऐसे कठिन समय के दौरान, यह हमारे आंतरिक प्रयासों के जरिए उत्पादन लागत में वृद्धि को कम करने की हमारी कोशिश रही है, और सिर्फ एक न्यूनतम हिस्सा ही नई कीमत में जुड़ेगा।" 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Swift - फोटो : Maruti Suzuki
अन्य कंपनियों ने भी किया एलान
मारुति सुजुकी और रेनो इंडिया ने कुछ दिनों पहले ही अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। इन कंपनियों ने कहा कि वे वाहनों के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए अपने वाहनों के दाम बढ़ा रही हैं। 

4 of 6
Toyota Fortuner and Legender - फोटो : Toyota India
कीमत बढ़ोतरी की ये है वजह
हाल के दिनों में, स्टील, एल्यूमीनियम समेत वाहन निर्माण में इस्तेमान की जाने वाली प्रमुख धातुओं की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे ऑटो कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ गई है। जिसका नतीजा यह है कि ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hero Motocorp Plant - फोटो : For Representation Only
दोपहिया निर्माता भी उसी राह पर
बता दें कि सिर्फ कार निर्माता ही नहीं, बल्कि दोपहिया वाहन निर्माता भी यही रास्ता अपना रहे हैं। दुनिया में सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। उम्मीद है कि अन्य कार निर्माता और दोपहिया ब्रांड भी आने वाले दिनों में अपने उत्पादों के लिए कीमतें बढ़ाने का एलान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Toyota Urban Cruiser - फोटो : For Representation Only
पड़ेगा मांग पर असर
इस तरह की कीमतों में बढ़ोतरी से वाहनों खरीदने की लागत बढ़ सकती है। इससे मांग पर असर पड़ेगा। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से भारतीय ऑटो बाजार में वाहनों की मांग पहले से ही बड़े दबाव में है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर और 90 रुपये प्रति लीटर को पार कर आसमान छू रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें