फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda : होंडा ने नई CB200X एडवेंचर बाइक की शुरू की डिलीवरी, 180-200 cc सेगमेंट में बनाया नया ट्रेंड

Tue, 07 Sep 2021 03:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Honda CB200X - फोटो : Honda Motorcycle
Honda CB200X ADV deliveries in India : Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने मंगलवार को एलान किया कि उसने भारत में अपनी ऑल-न्यू CB200X बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। Honda CB200X मोटरसाइकिलों की बिक्री टू-व्हीलर कंपनी की रेड विंग डीलरशिप के जरिए की जा रही है। पहला मॉडल हरियाणा के फरीदाबाद में फरीदाबाद होंडा में डिलीवर किया गया।

होंडा मोटरसाइकिल ने बीते 19 अगस्त को 180-200 cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में नया ट्रेंड बनाते हुए नई CB200X मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सोच-समझ कर डिजाइन की गई मशीन है, जो शहर के बाहर की सड़कों पर रिलेक्सिंग राइड के लिए भी अनुकूल है। नई CB200X हफ्ते के व्यस्त दिनों के दौरान शहर की यात्रा को आसान बनाएगी, वहीं विकेंड पर शहर के बाहर रोमांचक राइड का लुत्फ भी देगी। देश भर में होंडा के आधिकारिक डीलरशिप नेटवर्क पर CB200X की बुकिंग जारी है। कंपनी की वेबसाइट पर बाइक की ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है। 

Honda CB200X की डिलीवरी शुरू होने के बारे में बात करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, डायरेक्टर - सेल्स एंड मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरिया, ने कहा कि कंपनी के डीलरशिप को मुख्य रूप से युवा ग्राहकों से बाइक के बारे में पूछताछ मिल रही है। उन्होंने आगे कहा, "जैसे-जैसे स्थिति सामान्य हो रही है और लोग काम और छुट्टियों की यात्राओं के लिए बाहर जा रहे हैं, ऐसे में वे उस मशीन की तलाश कर रहे हैं जो उनकी सभी उम्मीदों पर खरी उतरे।" 
विज्ञापन

2 of 5
Honda CB200X - फोटो : Honda Motorcycle
इंजन और पावर
नई CB200X आधुनिक तकनीक और शानदार डिजाइन के साथ बेहतरीन परफोर्मेन्स देती है। भारत स्टेज-VI कम्प्लायंट एडवांस्ड 184 cc PGM-FI इंजन CB200X को पावरफुल बनाता है। PGM-FI सिस्टम में ऑनबोर्ड सेंसर्स का इस्तेमाल किया गया है जो नियमित रूप से सही मात्रा में ईंधन और हवा का मिश्रण इंजेक्ट करते हैं ताकि इंजन बेहतर परफोर्मेंस देता रहे।

यह इनटेक और एक्जहॉस्ट कम्पोनेंट्स के अनुकूलन के साथ मजबूत एक्सेलरेशन और क्विक रिस्पॉन्स देती है। 8500 rpm पर 12.7 kW और 6000 rpm पर 16.1 Nm के साथ CB200X का इंजन ज्यादा रेव्स और बैलेंस्ड मिड-रेंज टोर्क में स्पोर्टी पावर देता है।

रोलर रोकर आर्म स्मूद पावर डिलीवरी देते हैं, जिससे फ्रिक्शन के कारण होने वाला नुकसान कम हो जाता है। इंजन पिस्टन कूलिंग जेट के साथ आता है जो हीट एर्ब्जोर्बेंट की तरह काम करता है और इंजन की थर्मल दक्षता में सुधार लाता है। डायमण्ड टाईप स्टील फ्रेम उत्कृष्ट स्थिरता और बेहतर हैंडलिंग को सुनिश्चित करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Honda CB200X - फोटो : Honda Motorcycle
टेक्नोलॉजी और फीचर्स
बेहतरीन इंजीनियरिंग और प्रीमियम आकर्षण के साथ, गोल्डन अपसाईड डाउन (USD) फ्रंट फोर्क स्टीयिरिंग के दौरान सबसे ज्यादा सटीकता और मॉडर्न अपील देते हैं। फुली डिजिटल लिक्विड क्रिस्टल मीटर फॉर्म और फंक्शनेलिटी चमकदार रोशनी और अंधेरे में बेहतर विजिबिलिटी देता है। 5-लेवल एडजस्टेबल ब्राइटनेस के साथ इस पर सभी जूरूरी जानकारी उपलब्ध होती है जैसे गियर पोजिशन इंडीकेटर, सर्विस ड्यु इंडीकेटर और बैटरी वोल्टमीटर।

CB200X के ऑल LED लाइटिंग सेटअप LED हैडलैंप विद पोजिशन लैंप, LED विंकर्स और आइकोनिक एक्स-शेप्ड LED टेल लैम्प के साथ ब्लाइंडिंग कर्व्स इसे शार्प गेज देते हैं, जो हल्की रोशनी में इसे अग्रेसिव लुक देते हैं। इसमें स्पेशल टफ ट्रेड पैटर्न टायर्स (फ्रंट 110 mm और रियर 140 mm ) सड़क पर शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन ग्रिप बनाएंगे।

विभिन्न प्रकार की सड़कों पर ब्रेकिंग कंट्रोल को प्रभावी बनाने के लिए B200X पेटल डिस्क ब्रेक्स विद एबीएस (फ्रन्ट और रियर) के साथ आती है। मोनो-शॉक रियर सस्पेंशन इसे बेहतर स्थिरता और कंट्रोल प्रदान करते हैं, ताकि कॉर्नर पर भी बाइक को ठीक से हैंडल किया जा सके और राइडिंग का अनुभव और भी बेहतरीन हो जाए।

इंजन स्टॉप स्विच के कारण इग्निशन को आसान फ्लिक के साथ टर्न-ऑफ किया जा सता है, हैजार्ड स्विच फीचर कम विजिबिलिटी में भी राइडर को ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है। की ऑन टैंक प्लेसमेंस इसके स्ट्रीट फाइटर कैरेक्टर को बेहतर बनाकर राइडर को ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है। 

4 of 5
Honda CB200X - फोटो : Honda Motorcycle
खास डिजाइन
CB200X अपस्वेप्ट एक्जहॉस्ट के साथ आती है और रग्ड, स्पोर्टी एवं प्रीमियम कैरेक्टर का बेहतरीन कंबीनेशन है। शार्प तरीके से डिजाइन किया गया अंडर काउल इसे आकर्षक अपील देता है। होंडा की आधुनिक मशीनों से प्रेरित परफेक्ट पोजिशन वाले फुट पेग्स, रेज्ड और स्वेग्ड हैंडलबार राइडिंग पोस्चर के कारण होने वाली थकान को दूर करते हैं, साथ ही CB200X के डिजाइन को सही पावर और क्षमता देते हैं। टॉल वाइजर के कारण राइडर न्यूनतम गतिरोध के साथ आसान राइड कर सकता है, ये मोटरसाइकिल को शानदार अपील देता है।

सड़क पर स्टाइलिश और सशक्त मौजूदगी के साथ, नई CB200X नकल कवर्स इंटीग्रेटेड LED विंकर के साथ आती है जो राइडर को आस-पास की यात्राओं के दौरान बेहतर आत्मविश्वास देते हैं। ये न केवल राइडर को सुरक्षित रखते हैं बल्कि राईड को बोल्ड अंदाज़ भी प्रदान करते हैं।

लंबी और आरामदायक स्पोर्टी स्प्लिट सीट (613mm) सुनिश्चित करती है कि राइडर और पिलियन दोनों सहज रहें। सीट की आसान उंचाई (810 mm) राइडिंग के दौरान आत्मविश्वास देकर इसे आरामदायक बनाती है। CB200X से बेहतर स्टाइल कोई और नहीं हो सकता। अनूठे लाईटवेट स्टाइलिश 5Y शेप के एलॉय व्हील्स राइड की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। इससे असमतल एवं मुश्किल सड़कों पर भी बाईक को हैण्डल करना आसान हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda CB200X - फोटो : Honda Motorcycle
कीमत, कलर और वारंटी
नई CB200X तीन शानदार रंगों - पर्ल नाईटस्टार ब्लैक, मैट सेलीन सिल्वर मैटेलिक और स्पोर्ट्स रैड में उपलब्ध है। CB200X गुरूग्राम में 1,44,500 रुपये की एक्स-शोरूम की कीमत पर उपलब्ध है। CB200X पर होंडा का 6-साल का वारंटी पैकेज (3 साल स्टैंडर्ड +3 साल ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी) उपभोक्ताओं को बेजोड अनुभव प्रदान करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें