फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Motocorp ने लॉन्च की BS6 Hero HF Deluxe बाइक, मिलेगा 9 फीसदी ज्यादा माइलेज, कीमत बहुत कम

Tue, 31 Dec 2019 08:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hero HF Deluxe BS6
Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाली बाइक Hero HF Deluxe लॉन्च कर दी है। भारतीय बाजार में  इसकी कीमत 55,925 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने बाइक के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इससे पहले कंपनी BS6 उत्सर्जन मानक की स्प्लेंडर आईस्मार्ट पेश कर चुकी है। हीरो मोटोकॉर्प BS6 वाहनों के अपने पोर्टफोलियो का तेजी से विस्तार कर रही है। हीरो ने कहा है कि जल्द ही कंपनी के अन्य गाड़ियां भी BS6 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक लॉन्च की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Hero HF Deluxe i3S
पावर और स्पेशिफिकेशन
हीरो की इस कम्यूटर बाइक BS6 HF Deluxe में 100cc क्षमता का इंजन है। अपडेटेड इंजन 8,000 rpm पर 7.94 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 'Xsens' टेक्नॉलजी के साथ ही फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे बाइक 9 फीसदी ज्यादा माइलेज और बेहतर एक्सेलरेशन देगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Hero motocorp - फोटो : Amar Ujala
नई HF Deluxe को हीरो के जयपुर स्थित अनुसंधान और विकास हब, सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नॉलजी में डिजाइन और विकसित किया गया है। युवाओं की पसंद और क्रेज के मुताबिक बाइक पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। बाइक दो नए रंगों के साथ बाजार में पेश की गई है। BS6 Hero HF Deluxe अब पांच रंगों में उपलब्ध रहेगी। इनमें रेड के साथ ब्लैक, पर्पल के साथ ब्लैक, ग्रे के साथ ब्लैक और दो नए कलर- ग्रीन के साथ टेक्नो ब्लू और हेवी ग्रे शामिल हैं। 

4 of 5
Hero Motocorp Plant - फोटो : सांकेतिक
कीमत
नई HF Deluxe के सेल्फ-स्टार्ट अलॉय-वील वेरियंट की कीमत 55,925 रुपये और सेल्फ-स्टार्ट अलॉय-वील i3S वेरियंट की कीमत 57,250 रुपये है। ये कीमतें एक्स शोरूम की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BS6 Hero - फोटो : Social
कंपनी ने एक बयान में कहा गया है कि "हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी निदेशक (संयंत्र परिचालन) एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी विक्रम कसबेकर ने कहा, "हीरो मोटोकॉर्प अपने संभी अंशधारकों, वाहन उद्योग और अपने ग्राहकों के लिए बीएस-सिक्स मानदंडों के अनुपालन की ओर सहज तरीके से बढ़ रही है।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें