फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 7 कारण जो इस कार को बनाते हैं भारत की Best Suv

Mon, 21 Jan 2019 04:53 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
1 of 8
Hyundai Creta
भारत में लांचिंग के समय से ही हुंडई क्रेटा काफी लोकप्रिय बनी हुई है। इस सेगमेंट में यह कार सबको पीछे छोड़कर पहले नंबर पर जगह बनाए हुए है। साल 2018 में कंपनी ने इसमें कुछ अपडेट करके नए तरीके से पेश किया। हालांकि इसके अपडेशन से इसकी कीमत में कोई खास फर्क देखने को नहीं मिला। क्या आप जानते हैं कि इस सेगमेंट में क्यों यह कार अपना परचम लहरा रही है। आज आपको बताएंगे वो 7 कारण जिन्होंनें इस कार को अपनी सेगमेंट की सबसे बेस्ट कार बनाया है। 
विज्ञापन

2 of 8
Hyundai Creta
डीजाइन
क्रेटा का डिजाइन आक्रामक है इसके फ्रंट में लगी बड़ी ग्रिल इसके लुक को पूरा करती हैं।  हुंडई ने फॉग लैंप्स के चारों ओर डे टाइम रनिंग लाइट्स भी दी हैं जिससे कार और भी प्रीमियम दिखती है। कार के पिछले हिस्से में एक नई स्किड प्लेट और नए टेल लैंप हैं, जो इसे एक अनोखा रूप देते हैं। हुंडई ने 2018 अपडेटेड एडिशन दो नए रंगों मे पेश किया है।
विज्ञापन

3 of 8
Hyundai Creta
फीचर्स
नई क्रेटा नए फीचर्स के साथ साथ नई टेक्नोलॉजी से भी लैस है। कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर मिलता है जो इस सेगमेंट की किसी भी कार में पहली बार है। हुंडई के इस क्रॉसओवर में क्रूज़ कंट्रोल, 6-वे पॉवर ड्राइवर सीट्स, अंदरूनी हिस्सों में लेदर अपहोल्स्ट्री, और सामने एक वायरलेस चार्जिंग पैड मिलता है। वाहन के लिए सबसे आश्चर्यजनक अतिरिक्त स्मार्ट की बैंड है, जो न केवल आपको कार तक पहुंचने में मदद करता है, बल्कि किसी भी अन्य फिटनेस बैंड की तरह स्वास्थ्य की जानकारी भी देता है।

4 of 8
Hyundai Creta
इंफोटेनमेंट सिस्टम
क्रेटा में 7 इंच का टचस्क्रीन AVN सिस्टम मिलता है जो एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और मिररलिंक के सपोर्ट के साथ आता है। यह दिन के दौरान भी चमकता रहता है। कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर आपकी कार को सफलतापूर्वक एक स्थान पर मार्गदर्शन करने का काम करता है। 
विज्ञापन

5 of 8
Hyundai Creta
सेफ्टी
क्रेटा एक HIVE बॉडी स्ट्रक्चर के साथ आती है जो कार को बेहतर स्थिरता, बेहतर ड्राइविंग डायनेमिक्स और पूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। कार के अंदर कुल छह एयरबैग हैं।इसके अलावा इसमें कॉर्नरिंग लैंप और एक इलेक्ट्रो क्रोमिक मिरर भी है।
विज्ञापन

6 of 8
Hyundai Creta
व्यावहारिकता
क्रेटा में 400 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, वहीं इसकी पीछे की सीटों में 60:40 का रेशौ दिया गया है। कार का इंटीरियर काफी स्पेशियस है। कार में पीछे तीन लोगों को आसानी से बैठाया जा सकता है, जिसमें क्रेटा सबको पर्याप्त हेडरूम और आराम से बैठने के लिए लेगरूम देती है। दरवाजे के डिब्बे में बोतल और अन्य चीजें फिट करने की भी काफी जगह दी गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai india
गुणवत्ता और मूल्य
केबिन में उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक पर एक प्रीमियम फिनिश मिलता है। सीटों पर लैदर की फिनिश केबिन को शानदार रूप देती है। कार में प्रयोग की गई साम्रगी गुणवत्ता की पहचान है, इसके अलावा अपने सेगमेंट में अर्फोडेबल लग्जरी का अहसास भी कराती है। 
विज्ञापन

8 of 8
Hyundai creta
 इंजन और प्रदर्शन
क्रेटा तीन इंजन विकल्पों के साथ आता है। पेट्रोल 1.6-लीटर इंजन 6300 आरपीएम पर अधिकतम 123 हॉर्सपावर और 151 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता वहीं  इसमें 1.4-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो केवल एक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो अधिकतम शक्ति के 90 हॉर्सपावर और 220 एनएम के पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा कार में 1.6-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है जो अधिकतम 128 हॉर्सपावर की शक्ति और 260 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें