Honda Amaze Pride Edition
होंडा की अमेज दिखने में किसी प्रीमियम सेडान कार से कम नहीं। होंडा ने इसका पहला फेसलिफ्ट वर्जन 2016 में लॉन्च किया था, वहीं 2018 में होंडा ने इसका नया अवतार भी उतारा था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। पुरानी अमेज के मुकाबले नई होंडा अमेज न केवल स्टाइलिश दिखती है, बल्कि इंटीरियर भी बिल्कुल फ्रेश दिखता है। अमेज 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। होंडा अमेज के डीजल वर्जन का माइलेज 27 किमी प्रतिलीटर है।