फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस त्योहार किस कंपनी की कारों को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा खरीदा, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट

Tue, 17 Nov 2020 06:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि अक्तूबर महीने में भारतीय बाजार में कितनी पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर 2020 में भारतीय बाजार में 2,49,860 पैसेंजर वाहनों की खरीदारी हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में 2,73,980 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस अक्तूबर पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 8.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आज हम आपको उन 10 कार कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी इस त्योहारी सीजन सबसे ज्यादा बिक्री हुई। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 5
Best Selling Entry Level Hatchback Cars - फोटो : Amar Ujala

नंबर 1- Maruti Suzuki

  • अक्तूबर 2020: Maruti Suzuki के 1,24,261 के पैसेंजर वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। 
  • अक्तूबर 2019: Maruti Suzuki के 1,35,752 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। 
  • 8.5 फीसदी घटी बिक्री


नंबर 2- Hyundai

  • अक्तूबर 2020: घरेलू बाजार में Hyundai के 42,757 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
  • अक्तूबर 2019: Hyundai के घरेलू बाजार में 47,711 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा था।
  • 1.4 फीसदी बिक्री घटी


नंबर 3- Tata Motors

  • अक्तूबर 2020: भारतीय बाजार में Tata Motors के 18,340 कारों को ग्राहकों ने खरीदा।
  • अक्तूबर 2019: Tata Motors के 2,52,684 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • 41.4 फीसदी बिक्री बढ़ी

 
विज्ञापन

3 of 5
डिस्काउंट ऑफर्स - फोटो : Amar Ujala

नंबर 4- Kia Motors

  • अक्तूबर 2020: Kia Motors के 16,096 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
  • अक्तूबर 2019: Kia Motors के 8,859 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 
  • 81.7 फीसदी बिक्री बढ़ी


नंबर 5- Mahindra

  • अक्तूबर 2020:  Mahindra के 12,414 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 
  • अक्तूबर 2019:  Mahindra के भारतीय बाजार में 17,017 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
  • 27 फीसदी बिक्री घटी


नंबर 6- Honda

  • अक्तूबर 2020: Honda को 7,995 भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
  • अक्तूबर 2019: Honda के 11,899 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।
  • 32.8 फीसदी बिक्री घटी

 

4 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

नंबर 7- Renault

  • अक्तूबर 2020: Renault के 7,319 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • अक्तूबर 2019: Renault के 8,433 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।
  • 13.2 फीसदी बिक्री घटी


नंबर 8- Toyota

  • अक्तूबर 2020: Toyota के 6,888 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • अक्तूबर 2019: Toyota के 11,023 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • 37.5 फीसदी बिक्री घटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

नंबर 9- Ford

  • अक्तूबर 2020: Ford के 4,663 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • अक्तूबर 2019: Ford के 6,686 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
  • 30.3 फीसदी बिक्री घटी


नंबर 10- Skoda (SAVWIPL)

  • सितंबर 2020: Skoda के 2,467 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • सितंबर 2019: -
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें