वाहनों को लेकर अगर ग्राहकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वो है गाड़ी का दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना। अब आप यह पूछ सकते हैं कि एक ही गाड़ी का दो बार क्यों रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा, तो इसका जवाब आपको वो ग्राहक सबसे बेहतर दे सकते हैं जिन्हें अपनी गाड़ी को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाना पड़ता है। सीधी भाषा में बताएं तो जब भी कोई ग्राहक अपने वाहन को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाता है, तो उसे अपनी गाड़ी का दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। यहां गाड़ी ले जाना मतलब यात्रा से नहीं बल्कि वहां बसने से है। ऐसे में अब इस नियम को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।