फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 लाख रुपये से भी सस्ती हैं ये पैसा वसूल कारें, माइलेज सुन कर उड़ जाएंगे होश

Wed, 25 Nov 2020 11:41 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Renault Kwid facelift launched in India - फोटो : Renault
अगर आपका बजट तीन लाख रुपये से कम है और आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए तीन ऐसी कारें लेकर आए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये से भी कम है। इसके अलावा इसमें डीसेंट परफॉर्मेंस के साथ शानदार माइलेज मिलता है। आज हम आपको इन तीनों ही कारों के फीचर्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर इन कारों पर,
विज्ञापन

Datsun Redi-Go

  • इंजन- Datsun Redi-Go में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन चुनने का विकल्प मिलता है।
  • परफॉर्मेंस- Datsun Redi-Go का 0.8-लीटर इंजन 5678 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4386 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, Redi-Go का 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। 
  • माइलेज- Datsun Redi-Go में 22 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है।
  • कीमत- Datsun Redi-Go की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

Renault Kwid 

3 of 5
Renault Kwid - फोटो : Social
  • इंजन- Renault Kwid में 0.8-लीटर और 1-लीटर इंजन का विकल्प मिलता है।
  • परफॉर्मेंस- Renault Kwid का 0.8-लीटर इंजन 5600 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसका 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • माइलेज- Renault Kwid के 1-लीटर इंजन का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं, इसके के 1-लीटर इंजन का मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल 21.74 kmpl का माइलेज देता है। जबकि, Renault Kwid के 0.8-लीटर इंजन का मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल 20.71 kmpl का माइलेज देता है।
  • कीमत- Renault Kwid की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 5.12 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti Suzuki Alto

4 of 5
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto
  • इंजन- Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस- इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • माइलेज-  Maruti Suzuki Alto में 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट में 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। 
  • कीमत- भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Alto की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीनों ही कारों पर मिल रहा डिस्काउंट

5 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
इन तीनों ही कारों पर कंपनी की तरफ से डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आप इन तीनों ही कारों कंपनियों के आधिकारिक डीलरशिप्स पर जाकर ऑफर का पता लगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें