फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawa की बाइक्स भारत में हुई महंगी, जानें हर मॉडल की नई कीमत

Sat, 30 Jan 2021 05:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jawa Perak
Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) ने भारत में अपने सभी तीन मॉडलों - Jawa (जावा), Forty Two (फोर्टी टू) और Perak (पेराक) की कीमतें बढ़ी दी हैं। कीमत बढ़ोतरी के बाद वेरिएंट लाइनअप के आधार पर बाइक्स 4,000 से, 5,000 रुपये तक महंगी हो गई हैं। कीमतों में बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जानें हर वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी।
विज्ञापन

2 of 7
Jawa 90th anniversary edition
Jawa (Single-Channel ABS)
जावा (सिंगल-चैनल एबीएस): यह बाइक 1,064 रुपये तक महंगी हो गई है। पहले इस मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,76,151 रुपये थी। कीमत बढ़ोतरी के बाद अब इस बाइक की नई कीमत 1,77,215 रुपये हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
Jawa Bikes
Jawa (Dual-Channel ABS)
जावा (डुअल-चैनल एबीएस): जावा बाइक का डुअल-चैनल ABS वर्जन की कीमत सिंगल चैनल के जितनी ही बढ़ी है। अब यह बाइक 1,064 रुपये महंगी हो गई है। मूल्य वृद्धि के बाद, अब इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,86,157 रुपये हो गई है। 

4 of 7
Jawa Forty Two - फोटो : Jawa
Forty-Two (Single-Channel ABS)
फोर्टी-टू (सिंगल-चैनल एबीएस): इस बाइक की कीमत में 4,928 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह बाइक अब दिल्ली में 1,68,215 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर बिक रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
Jawa Forty Two - फोटो : Jawa
Forty-Two (Dual-Channel ABS)
फोर्टी-टू (डुअल-चैनल एबीएस): फोर्टी-टू मॉडल का डुअल-चैनल एबीएस वर्जन 4,928 रुपये महंगा हो गया है। अब इस मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,77,157 रुपये है। 
विज्ञापन

6 of 7
Jawa perak
Jawa Perak 
जावा पेराक सिंगल वेरिएंट और कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। पहले यह मॉडल 1,94,500 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। जबकि अब इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,97,487 रुपये है। यानी इस बाइक की कीमत में 2,987 रुपये का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jawa Perak Engine - फोटो : Social Media
इन मोटरसाइकिलों की कीमत बढ़ोतरी के अलावा इनमें कोई अन्य बदलाव नहीं हुआ है। जावा और फोर्टी-टू मॉडल्स में 293 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 27 bhp का पावर और 27.05 Nm  का पीक टार्क जेनरेट करता है। क्लासिक लीजेंड्स ने पहले यह एलान किया था कंपनी पूरे परिचालन के प्रभावी 12 महीनों के दौरान भारत में 50,000 से ज्यादा जावा बाइक्स बेचने में सफल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें