Cheapest CNG Car Discount Offer Price in India: अगर आप भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और सीएनजी जैसे ईंधन के किफायती विकल्प के बारे में सोच रहे हैं, तो एक सीएनजी कार खरीदने का यह सही मौका है। क्योंकि मारुति सुजुकी और ह्यूंदै जैसी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी सीएनजी कारों पर काफी आकर्षक डिस्काउंट दे रही हैं। पारंपरिक ईंधन जैसे डीजल और पेट्रोल के किफायती विकल्प के तौर पर इन दिनों लोग इलेक्ट्रिक वाहन और सीएनजी वाहनों का विकल्प चुन रहे हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक कारें फिलहाल थोड़ी महंगी हैं। इसलिए सीएनजी कारें ही सबसे किफायती ऑप्शन उभरकर सामने आती हैं। सीएनजी कारों में पेट्रोल या डीजल गाड़ियों की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलता है और ये प्रदूषण भी कम करती हैं। सीएनजी एक ऐसा वैकल्पिक ईंधन है जो वाहनों के प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद करने के साथ ही ज्यादा माइलेज देकर आपके पैसों की भी बचत करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती टॉप 6 सीएनजी कारों के बारे में और कंपनी उन पर कितना छूट दे रही है।
विज्ञापन
2 of 12
Maruti Alto 800
- फोटो : For Representation Only
Maruti Suzuki Alto
भारतीय कार बाजार में सीएनजी कारों के मामले में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। मारुति सुजुकी की कई सीएनजी कारें है जिसमें ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। ऑल्टो एंट्री-लेवल हैचबैक कार है जिसमें 0.8-लीटर इंजन मिलता है। सीएनजी से चलने पर ऑल्टो 40 PS का पावर और 60 Nm का टार्क जेनरेट करती है।
क्या है ऑफर
Maruti Suzuki Alto के सीएनजी मॉडल को जून के महीने में खरीदने पर कुल 34,000 रुपये तक का फायदा होगा। कंपनी के ऑफर के तहत मारुति सुजुकी ऑल्टो सीएनजी मॉडल पर 15,000 रुपये की नगद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 12
Maruti Alto CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
माइलेज और कीमत
Maruti Suzuki Alto CNG वेरिएंट 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जबकि ऑल्टो का पेट्रोल वेरिएंट 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। ऑल्टो हैचबैक CNG वेरिएंट LXi और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। ऑल्टो हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.56 लाख रुपये से 4.61 लाख रुपये है।
4 of 12
Maruti WagonR
- फोटो : For Representation Only
Maruti Suzuki WagonR
मारुति सुजुकी वैगनआर लंबे समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। हाल ही में कंपनी ने वैगनआर टॉलबॉय हैचबैक कार के न्यू जेनरेशन माडल को लॉन्च किया था जिससे यह अपने सेगमेंट में टॉप पर चली गई। वैगनआर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसके अलावा यह कार सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है। सीएनजी वैगनआर में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 57 PS का पावर और 78 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
क्या है ऑफर
Maruti Suzuki WagonR के सीएनजी मॉडल की जून के महीने में खरीदारी करने पर कुल 24,000 रुपये तक का बेनिफट मिल रहा है। ऑफर के तहत कंपनी 5,000 रुपये की नगद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन
5 of 12
Maruti Suzuki WagonR CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
माइलेज और कीमत
मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी कार 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जिससे यह भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है। वैगनआर सीएनजी वेरिएंट LXI और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। वैगनआर सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख से 5.68 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
6 of 12
Maruti celerio
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सेलेरियो कंपनी की सबसे लंबे समय तक बिक्री बढ़ाने वाली कारों में से एक है। यह हैचबैक कार अपने आसान हैंडलिंग और वैल्यू फॉर मनी के लिए जानी जाती है। सेलेरियो पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी वेरिएंट में भी आती है। Maruti Suzuki Celerio CNG हैचबैक में 1.0-लीटर इंजन मिलता है जो 57 PS का पावर और 78 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
क्या है ऑफर
Maruti Suzuki Celerio के CNG मॉडल को जून के महीने में खरीदने पर 18,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत इस कार पर कोई नगद छूट नहीं दी जा रही। हालांकि कंपनी 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन
7 of 12
Maruti Suzuki Celerio CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी मॉडल 30.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। वहीं इस कार के पेट्रोल वेरिएंट में 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। सेलेरियो सीएनजी वेरिएंट VXI और VXI(O) ट्रिम्स में उपलब्ध है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये से 5.90 लाख रुपये के बीच है। बता दें कि मारुति सुजुकी न्यू जेनरेशन सेलेरियो को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है।
8 of 12
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai
Hyundai Santro
ह्यूंदै सैंट्रो की गिनती भारत में सबसे मशहूर और कामयाब कारों में की जाती है। न्यू जेनरेशन ह्यूंदै सैंट्रो Magna (मैग्ना) और Sportz (स्पोर्ट्ज) ट्रिम्स में सीएनजी ऑप्शन के साथ आती है। ह्यूंदै सैंट्रो में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। नई सैंट्रो का सीएनजी वेरिएंट 60 PS का पावर और 85 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
क्या है ऑफर
Hyundai Santro के सीएजी मॉडल पर जून के महीने में कुल 25,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत जून के महीने में इस कार को खरीदने पर 10,000 रुपये की नगद छूट, 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
9 of 12
Hyundai santro
- फोटो : Hyundai
माइलेज और कीमत
सैंट्रो सीएनजी मॉडल 30.48 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। वहीं पेट्रोल इंजन के साथ यह 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। सैंट्रो सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.93 लाख रुपये और 6.06 लाख रुपये है।
10 of 12
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : For Representation Only
Hyundai Grand i10 Nios
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios कंपनी की एक लोकप्रिय और स्टाइलिश मॉडल है। इसे ग्रैंड i10 का अपग्रेडेड मॉडल कहा जा सकता है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios पेट्रोल वर्जन के अलावा हैचबैक सीएनजी ऑप्शन में भी आती है। Grand i10 Nios CNG में 1.2-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 69 PS का पावर और 95 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
क्या है ऑफर
Hyundai NIOS के सीएनजी मॉडल को जून के महीने में खरीदने पर कुल 15,000 रुपये तक का फायदा होगा। कंपनी के ऑफर के तहत इस कार पर कोई नगद छूट नहीं दी जा रही। हालांकि कंपनी 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
11 of 12
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
माइलेज और कीमत
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios पेट्रोल मॉडल पर उपलब्ध 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं कार का सीएनजी मॉडल 28.5 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। ग्रैंड i10 Nios CNG Magna (मैग्ना) और Sportz (स्पोर्ट्ज) ट्रिम्स में उपलब्ध है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख और 7.38 लाख रुपये है।
Hyundai Aura
Hyundai Aura के सीएनजी मॉडल को जून के महीने पर खरीदने पर कुल 15,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत इस कार पर कोई नगद छूट नहीं दी जा रही। हालांकि कंपनी 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
माइलेज और कीमत
Hyundai Aura सीएनजी मॉडल कार में 28.5 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। Hyundai Aura के CNG मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.56 लाख रुपये है।