Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
एसबीआई का ऑफर
एसबीआई ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने हैंडल से यह जानकारी साझा की है कि अगर आप टाटा नेक्सन ईवी बुक करते हैं तो आपको कई आकर्षक ऑफर मिलेंगे। ऑफर के तहत ग्राहकों के घर में होम चार्जर इंस्टॉल किया जाएगा और यह बिल्कुल मुफ्त होगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैटरी चार्ज करने के लिए घर में लगाए जाने वाला चार्जर होम चार्जर कहलाता है। एसबीआई ये चार्जर घर में मुफ्त इंस्टॉल करा कर देगी। आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्ज कराने के लिए चार्जिंग स्टेशन जाना पड़ता है। चार्जिंग की सुविधा घर पर ही उपलब्ध हो जाने से बाहर जाकर बैटरी चार्ज करने की निर्भरता खत्म हो जाएगी।