फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये से भी कम में आती हैं ये 6 दमदार बाइक्स, पलक झपकते हो जाती हैं गायब

Wed, 18 Sep 2019 09:29 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Best high Performance bikes under Rs 1 lakh - फोटो : Amar Ujala
फेस्टिव सीजन शुरू होने जा रहा है ऐसे में अगर आप एक हाई परफॉरमेंस बाइक खरीदने की चाहत रखते हैं ? तो यह खबर आपके काम की है। जी हां यहां हम आपके लिए पांच ऐसी बाइक्स लेकर आये हैं जिनमें स्टाइल के साथ पावर भी। पेश हैं एक लाख रुपये की कीमत में पांच सुपरहिट बाइक्स...
विज्ञापन

TVS Apache RTR 160 4V

2 of 7
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS
अपाचे सीरिज TVS की अब तक सबसे हिट सीरिज रही है। इसी सीरिज में Apache RTR 160 4V एक हाई परफॉरमेंस बाइक है। बाइक की एक्स शो रूम कीमत 83 हजार रुपये से लेकर 99 हजार रुपये के बीच है। इस बाइक में 159.7cc का इंजन लगा। यह इंजन कॉर्ब्युरेटर और फ्यूल इंजेक्शन ऑप्शन में है। इसका कॉर्ब्युरेटर वर्जन 16.5hp की पावर देता है जबकि फ्यूल इंजेक्शन वर्जन 16.8hp की पावर देता है। बाइक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। जबरदस्त स्पोर्टी लुक्स और परफॉरमेंस की वजह से  TVS की Apache RTR 160 4V आज हर युवा की पसंदीदा बाइक बन चुकी है।
विज्ञापन

3 of 7
यामाहा FZS - फोटो : Yamaha
यामाहा की FZS इस बार पहले से ज्यादा बेहतर होकर आई है। इसका मस्क्लुकर डिजाइन देखते ही बनता है। बाइक में 149cc का इंजन लगा है जो 13.2Ps की पावर और 12.8Nm  का टॉर्क देता है। इसमें  कई तरह के सेंसर लगे हैं। बाइक में किक नहीं है लेकिन इसका ऑप्शन दिया हुआ है, यानी आप अलग से किक लगा सकते हैं। बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। बाइक की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 97,680 रुपये है।

Suzuki Gixxer

4 of 7
Suzuki Gixxer - फोटो : Social
सुजुकी की जिक्सर एक लम्बे समय से भारत में मौजूद है, इसी बाइक ने सुजुकी को भारत में एक खास जगह दिलाई है। बाइक की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 81 हजार रुपये से शुरू होती है। इसमें 154.9 cc का इंजन है, जो 14.8 bhp का पावर और 14 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ये बाइक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है।  
विज्ञापन

Honda CB Hornet 160R

5 of 7
Honda CB Hornet 160R - फोटो : Honda
इस बाइक का डिजाइन शार्प है अपने सेगमेंट में यह थोड़ी हटकर नज़र आती है। इसमें 162.7cc, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 15.09hp का पावर और 14.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है। क्वालिटी के मामले में होंडा की यह बाइक काफी बेहतर है। सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया है।     
विज्ञापन

Bajaj Pulsar NS160

6 of 7
बजाज पल्सर NS 160 - फोटो : Bajaj auto
पल्सर NS160 में मिलेगा 160cc DTS-i इंजन जो पॉवर देता है। 15.5PS की और इसका मैक्सिमम टार्क 14.6Nm है। बाइक की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 82 हजार रुपये से शुरू होती है। इस बाइक का लुक बहुत ज्यादा स्पोर्टी तो नहीं है पर यूथ को पसंद आता है, बजाज ने इसमें अच्छी क्वालिटी का भी इस्तेमाल किया है। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की भी सुविधा मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Hero Xtreme 200S

7 of 7
Hero Xtreme 200S - फोटो : Social
हीरो मोटोकॉर्प की यह बाइक अपने लुक्स की वजह से ग्राहकों को लुभा रही है। इस बाइक की कीमत 98,500 रुपये है। इसमें 199.6cc का इंजन लगा है। यह बाइक ब्लूटूथ इनेबल्ड है। इस फुलफेयर्ड बाइक को यूथ को ध्यान में रखते हुए ही बनाया गया है  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें