अगर आप एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और बीते साल दिसंबर के महीने में ऑटोमोबाइल कंपनियों की ओर से मिल रहे बंपर डिस्काउंट का लाभ नहीं उठा पाए तो निराश न हों। विभिन्न ऑटो निर्माता कंपनियां अपने गाड़ियों पर भारी छूट दे रही हैं। भारत में नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक 1 अप्रैल 2020 से लागू हो जाएंगे। इसी के मद्देनजर विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने लाइन-अप में कारों को BS6 के नए मानकों के अनुसार अपग्रेड करने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। ऑटो कंपनियों के डीलरशिप के पास BS4 गाड़ियों का स्टॉक खत्म नहीं हुआ है। BS6 मानक लागू होने की 1 अप्रैल की समय सीमा के बाद बिना बिके हुए BS4 कारों के ढेर से बचने के लिए, निर्माताओं के पास गाड़ियों को भारी छूट की पेशकश के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में अपने BS4 गाड़ियों के बचे हुए स्टॉक की बिक्री के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट दे रही हैं। यहां जानिए उन BS4 इंजन वाली SUV कारों के बारे में जिन पर कंपनियां डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Tata Nexon Facelift
- फोटो : social media
Tata Nexon (टाटा नेक्सन)
Tata Motors ने हाल ही में Tata Nexon फेसलिफ्ट मॉडल को BS6 ईंघन उत्सर्जन मानकों के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन में लॉन्च किया है। कंपनी इसके BS4 मॉडल की खरीद पर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। टाटा नेक्सन के सभी वेरिएंट्स पर इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। हालांकि इस एसयूवी के टॉप-एंड वेरिएंट पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है।
विज्ञापन
3 of 11
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू)
बीते साल 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली नई कारों में Hyundai Venue का नाम शुमार था। कंपनी Hyundai Venue BS4 मॉडल की खरीद पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि कंपनी यह ऑफर सिर्फ Hyundai Venue के डीजल वेरिएंट पर दे रही है। दरअसल कंपनी ने 1.5 लीटर डीजल इंजन में अपना BS6 कंप्लाइंट वाला मॉडल उतारा है जो 1.4-लीटर इंजन की जगह लेगा।
4 of 11
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai India
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा)
Hyundai अपनी सबसे लोकप्रिय कारों में शुमार क्रेटा पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। कंपनी Creta 1.6 पर 1.15 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। Hyundai ने Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में Creta के सेकंड जेनरेशन को पेश किया था।
विज्ञापन
5 of 11
Renault Duster 2019
Renault Duster (रेनो डस्टर)
Renault अपनी लोकप्रिय एसयूवी डस्टर का BS4 डीजल इंजन बंद करने वाली है। कंपनी अपनी इस एसयूवी कार के BS4 डीजल इंजन वेरिएंट पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
विज्ञापन
6 of 11
Jeep Compass Trailhawk
- फोटो : google
Jeep Compass (जीप कंपास)
Jeep अपनी प्रीमियम एसयूवी Compass के BS4 मॉडल की खरीद पर 2 लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। Jeep ने कुछ दिनों पहले इस एसयूवी को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। जीप कंपास मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।
विज्ञापन
7 of 11
Tata hexa India
- फोटो : Social Media
Tata Hexa (टाटा हेक्सा)
टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में Tata Hexa का BS6 मॉडल लॉन्च कर सकती है। ऐसे में कंपनी अपने BS4 वेरिएंट्स की खरीद पर 2.25 लाख रुपये का भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी टाटा हेक्सा के सभी वेरिएंट्स पर यह ऑफर दे रही है।
8 of 11
Nissan kicks
Nissan Kicks (निसान किक्स)
Nissan Kicks के BS4 मॉडल पर कंपनी की तरफ से 2.6 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, अगर आप इसका नया मॉडल खरीदते हैं तो आपको 1.6 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी।
9 of 11
Mahindra Alturas G4
Mahindra Alturas G4 (महिंद्र अल्टूरास जी4)
Mahindra अपनी एसयूवी Alturas G4 पर 2.9 लाख रुपये के फायदे दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
10 of 11
ISUZU MUX
- फोटो : Social Media
Isuzu Mux (आईसुजु एमयूक्स)
Isuzu MUX की खरीद पर 3 लाख रुपये तक का बड़ी छूट की पेशकश की गई है। बता दें कि भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner और Mahindra Alturas से है। कंपनी भारतीय बाजार में Isuzu MUX का BS6 मॉडल जल्द लॉन्च कर सकती है।
Honda अपनी दमदार एसयूवी कार के BS4 मॉडल पर 5 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। भारतीय बाजार में होंडा सीआर-वी का पांचवीं पीढ़ी का मॉडल भी उपलब्ध है।