फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo: शानदार सुरक्षा फीचर्स वाली कमर्शियल गाड़ियां, तेल नहीं होगा चोरी, तो 4G इंटरनेट भी

Wed, 12 Feb 2020 05:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
JBM Truck - फोटो : अमर उजाला
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने व्यावसायिक वाहनों को कई सुविधाओं और तकनीक के साथ पेश किया है। इनमें बस, ट्रेवलर, थ्री व्हीलर, ट्राले, कैंटर, लोडर और मालवाहक वाहनों को इलेक्ट्रिक और बीएस-6 डीजल इंजन के साथ पेश किया। कंपनियों ने इन वाहनों में सुविधाएं बढ़ाने के साथ कीमत कम कर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है। 
विज्ञापन

2 of 8
SML ISUZU Hiroi - फोटो : अमर उजाला

एसएमएल ईसूजू हिरोई 

कंपनी ने 62 सीट वाली स्कूल बस में सुरक्षा के लिहाज से एबीएस ब्रेक, पैनिक बटन, रेडियल टायर और हर सीट पर बेल्ट की सुविधा दी है। कंपनी ने इसे बीएस-6 इंजन के साथ पेश किया है। ‘बस बॉडी कोड’ नियम के तहत स्कूल बस में होने वाली सभी सहूलियतें और सुरक्षा का खासा ध्यान रखा है। इसमें फायर डिटेक्शन सिस्टम लगा है। इससे आग लगने पर हूटर बजना शुरू हो जाता है। कंपनी ने इसकी कीमत करीब 26 से 28 लाख रुपये के बीच रखी है। 
विज्ञापन

3 of 8
Force Luxury Electric Traveller - फोटो : अमर उजाला

160 किमी चलेगी लग्जरी ई-ट्रेवलर 

ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्स की ओर से 8 से 32 सीट वाली इलेक्ट्रिक और बीएस-6 इंजन वाली लग्जरी ट्रेवलर पेश की है। कंपनी का दावा है कि इसमें मोनो कॉक प्रणाली का प्रयोग किया गया है। इस प्रणाली में चेंचिस और बॉडी ज्वाइंट होने से यात्रियों को आरामदायक सफर का अवसर मिलता है। इलेक्ट्रिक ट्रेवलर 4 घंटे में एक बार चार्ज होने पर 160 किमी तक चल सकती है। यह नवंबर तक लांच होगी।

4 of 8
Force Trax Cruiser - फोटो : अमर उजाला
फोर्स ने 2600 सीसी की ट्रैक्स क्रूजर को इंडिपेंडेंट संस्पेंशन के साथ पेश किया है। एबीएस, डबल एसी और 13 सीटर वाली इस ट्रेवलर की बिक्री अप्रैल में शुरू होगी। 
विज्ञापन

5 of 8
Mahindra Blazo X - फोटो : अमर उजाला

80 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी महिंद्रा ब्लाजो 

ऑटो एक्सपो में घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपना व्यावसायिक वाहन Mahindra Blazo X ब्लाजो पेश किया है। बीएस-6 इंजन वाले ट्राले में एक स्क्रीन लगी है। इससे 4जी इंटरनेट तकनीक का उपयोग कर लोड और अनलोड करने में सहायता मिलेगी। ट्राले में 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार सीमा रखी गई है। 
विज्ञापन

6 of 8
SML Samrat GS Container - फोटो : अमर उजाला

ईसूजू ने कंटेनर किया प्रदर्शित 

कंपनी के जूनियर मैनेजर अमनदीप सिंह ने बताया कि कंपनी ने सम्राट और संताज नाम से कंटेनर पेश किए हैं। कंपनी चेंचिस के साथ कंटेनर भी बनाकर ही दे रही है। बाकी कंपनियां चेंचिस और कंटेनर अलग-अलग देती हैं। खाद्य सामग्री के लिए डिजाइन सम्राट में 6.5 टन मक्खन, दूध आदि ले जाया जा सकता है। बताया कि 17 बिड और चार टायर वाला यह पहला कंटेनर है। इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
Tata Star Electric Bus - फोटो : अमर उजाला

3 घंटे में चार्ज होगी टाटा की इलेक्ट्रिक बस 

कंपनी ने ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक बस को भी उतारा है। लो फ्लोर बस का डिजाइन बेहद शानदार है। कंपनी का दावा है कि यह तीन घंटे में चार्ज हो जाएगी। इसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा संबंधी फीचर इस्तेमाल किए गए हैं। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।  
विज्ञापन

8 of 8
Tata Signa Truck - फोटो : अमर उजाला

47 टन वजन ले जाएगा सिगना ट्रक  

टाटा का यह दमदार ट्रक 47 टन वजन ले जा सकेगा। ट्रक में मोबाइल चार्ज करने की भी सुविधा है। इसकी अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटा है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 365 लीटर है। इसके फ्यूल टैंक में एंटी थेफ्ट सिस्टम लगा है। इससे चालक तेल की चोरी नहीं कर सकेगा। बीएस-6 वर्जन का यह 16 टायर वाला ट्रक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 33.8 लाख रुपये से शुरू होती है। 

टाटा एस गोल्ड

इस छोटे व्यावसायिक वाहन में कई खूबियां हैं। इसमें 30 लीटर का फ्यूल टैंक है। कंपनी का दावा है कि यह 21.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। यह सात टन से अधिक लोड ले जाने में सक्षम है। इसकी एक्स शोरूम की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें