फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2020: आज से आप भी देखिए मोटर शो, कैसे पहुंचें, किस हॉल में कौन सी कार, जानें सबकुछ

Fri, 07 Feb 2020 06:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo 2020 Kia Seltos - फोटो : PTI
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहा Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) 5 और 6 फरवरी, इन  दो दिन के मीडिया इवेंट के बाद शुक्रवार से आम लोगों के लिए खुल गया है। आज से आम लोग सभी कंपनियों की पेवेलियन में नए मॉडल्स की गाड़ियों का दीदार कर सकते हैं। MG Motor, Kia, Renault, Tata Motors,Maruti Suzuki,Mahindra जैसी तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी कई नई गाड़ियों के मॉडल्स से पर्दा उठाया है। आयोजकों को उम्मीद है कि ऑटो एक्सपो देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। आयोजकों ने दर्शकों के स्वागत के लिए तमाम इंतजाम किए हैं। आइए, आपको ऑटो एक्सपो तक लेकर चलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Auto Expo 2020 Tata Sierra Electric SUV Concept - फोटो : Social Media

मेट्रो से आएंगे तो ये करें

अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं तो नॉलेज पार्क टू मेट्रो स्टेशन पर उतरें। यहीं से ऑटो एक्सपो में अंदर आने के लिए बने गेट नंबर 1 से प्रवेश करें। यह दूरी करीब 200 मीटर है। आप इस दूरी के लिए पैदल या फिर 10 रुपये में ऑटो से सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Espresso - फोटो : PTI

अपनी गाड़ी है तो ऐसे आएं

अगर आप अपने वाहन से आ रहे हैं तो एक्सपो मार्ट के पीछे बने ग्राउंड में बनी पार्किंग में कार खड़ी कर गेट नंबर 2, 3 और 5 से भी अंदर आ सकते हैं। इन गेटों से हॉल तक पहुंचाने के लिए ई-कार्ट भी लगे हुए हैं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। 

4 of 6
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Celerio - फोटो : PTI

थकान होने पर ये है इंतजाम

इसके बाद आप हॉल में प्रवेश करेंगे। सभी हॉल में अलग-अलग ऑटो मोबाइल कंपनियों की वर्तमान और भविष्य की कारें खड़ी हैं। घूमते-घूमते जब आप थक जाएं तो फूड कोर्ट का भी मजा ले सकते हैं। थकान दूर करने के लिए मशीन से फुट मसाज का भी इंतजाम है। 
विज्ञापन

5 of 6
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Kia

यहां से लें टिकट

ऑटो एक्सपो के गेट नंबर 1 और 2 पर टिकट काउंटर बने हुए हैं। इसके अलावा सेक्टर अल्फा वन मेट्रो स्टेशन, नोएडा के सेक्टर 51 और 137 में भी ऑटो एक्सपो के टिकट उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Auto Expo 2020 Skoda Pavilion - फोटो : Skoda

जानें, किस हॉल में किस कंपनी की गाड़ियां

हॉल नंबर कंपनी
1 जीबीएम, फोर्स मोटर्स
3 ह्यूंदै
5 एमजी मोटर
7 किआ मोटर्स
9 मारुति सुजुकी
10 रेनॉ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जीबीएम
11 एसएमएल इसूजू, इवोलेट
12  सुजुकी मोटरसाइकिल, एफएडब्ल्यू, पियागियो, हीरो मोटर्स, ओकीनावा
14 टाटा मोटर्स
15 मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवेगन, स्कोडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें