फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्चे ने निगल लिया LED बल्ब, फेफड़े में फंसा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान

Fri, 07 Feb 2020 05:03 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी बच्चे का सबसे पसंदीदा काम खेलना होता है। लेकिन कई बार वो खेल-खेल में ऐसी गलती कर जाते हैं जो उनके जान पर बन आती है। कुछ ऐसा ही मामला हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आया है। यहां पर एक बच्चे ने खेल-खेल में ही खिलौने में लगने वाले एलईडी बल्ब निगल लिया। यह बल्ब बच्चे के गले में अटक गया जिस वजह से उसे लगातार खांसी और सीने में दर्द होने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
बच्चे को खांसता देख घर के लोगों ने पहले खांसी की दवा दी। दवा देने के बाद भी बच्चे की खांसी नहीं रुकी और बच्चे ने सीने में दर्द होने की शिकायत की, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे को खांसता देख पहली बार में डॉक्टर भी कुछ समझ नहीं पाए। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने कुछ विचार-विमर्श के बाद बच्चे के सीने का एक्सरे किया। एक्सरे की फिल्मों को देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए। एक्सरे में यह सामने आया कि बच्चे के सांस नली और फेफड़े के बीच कोई चीज फंसी हुई थी, जिस वजह से उसे इतनी तकलीफ हो रही थी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आमतौर पर इस तरह की समस्या होने पर डॉक्टर ऑपरेशन कर उस चीज को बाहर निकाल देते हैं। लेकिन बच्चे की कम उम्र को देखते हुए ऐसा करना बिल्कुल भी संभव नहीं था। कुछ देर तक डॉक्टरों को समझ में नहीं आ रहा था कि वो बच्चे को कैसे राहत दें। इसके बाद टीम ने बच्चे को बेहोश कर एक उपकरण को उसके मुंह के रास्ते अंदर डाल फंसी हुई चीच को बाहर निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जब डॉक्टरों ने बच्चे के फेफड़े से फंसी चीज को बाहर निकाला तो उन्हें पता चला कि यह खिलौने में इस्तेमाल होने वाला एलईडी बल्ब था। खेलने के दौरान बच्चे ने इस बल्ब को गलती से निगल लिया था और उसे भी इस बात का अंदेशा नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें