फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज को तोहफा : ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को मिलेगी XUV700 एसयूवी, आनंद महिंद्रा ने किया एलान

Sat, 07 Aug 2021 09:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Neeraj Chopra, XUV700 SUV - फोटो : For Reference Only
Neeraj Chopra Indian gold medallist in Olympics 2021 to get XUV700 SUV : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने नीरज चोपड़ा को अपनी आनेवाली XUV700 एसयूवी तोहफे में देने का फैसला किया है। नीरज चोपड़ा ने 120 से ज्यादा वर्षों में ओलंपिक ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में भारत का पहला पदक जीता और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एलान किया है कि कार निर्माता नीरज चोपड़ा को अपनी जल्द लॉन्च होने वाली फ्लैगशिप XUV700 एसयूवी बतौर उपहार देगी, जिसे आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा।

महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की उपलब्धि पर बधाई पोस्ट करते हुए लिखा, "हां वास्तव में। यह मेरा व्यक्तिगत विशेषाधिकार और सम्मान होगा कि हम अपने गोल्डन एथलीट को एक XUV700 उपहार में दें। @rajesh664 (राजेश जेजुरिकर, महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक) @vijaynakra (विजय नाकरा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ) कृपया उनके लिए एक तैयार रखें।
 
विज्ञापन

2 of 6
Mahindra XUV700 spied - फोटो : Facebook/XUV700 Modified
Mahindra लॉन्चिंग से पहले अपनी आने वाली XUV700 SUV का आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है। इस साल के सबसे प्रत्याशित लॉन्चों में से एक, एसयूवी, कई नए फीचर्स के साथ आएगी। ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, XUV700 का प्रोफाइल बड़ा हो गया है। Hyundai Alcazar और Tata Safari के हालिया लॉन्च के बाद यह भारतीय बाजारों में एंट्री करने वाली लेटेस्ट तीन-पंक्ति SUV होने जा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Mahindra XUV700 spied - फोटो : Facebook/XUV700 Modified
महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित 7-सीटर एसयूवी XUV700 का कार प्रेमी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा इस साल 15 अगस्त के दिन XUV700 का ग्लोबल डेब्यू कर सकती है। इसके बाद इस एसयूवी के दो अक्तूबर, 2021 को लांच किए जाने की संभावना है। बता दें कि महिंद्रा ने पिछले साल लाइफस्टाइल एसयूवी न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार की लॉन्चिंग के समय भी ठीक यही तरीका अपनाया था। XUV700 एसयूवी महिंद्रा XUV500 को रिप्लेस करेगी। इस कार में एक लंबा फैला हुआ रियर ओवरहैंग अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराता है। वाहन निर्माता ने एक बड़ा प्रोफाइल अपनाया है। नए अपडेट के साथ, नई फीचर्स और उपकरणों के रूप में कार में अपडेट की एक बड़ी रेंज मिलती है। इससे पहले, महिंद्रा ने XUV700 एसयूवी में ऑटो बूस्टर हेडलैंप, स्मार्ट पॉप-अप हैंडल, ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर और वाइड-इन-सेगमेंट रूफ जैसे फीचर्स की पुष्टि की है।

4 of 6
Mahindra XUV700 spied - फोटो : Facebook/XUV700 Modified
महिंद्रा की नई XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 188 bhp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन में 185 bhp का पावर जेनेरेट करने की संभावना है। इस कार में ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे। एसयूवी को माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी पेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra XUV700 - फोटो : For Reference Only
नई XUV700 मौजूदा XUV500 के मुकाबले बिल्कुल नए फीचर्स और प्रीमियम केबिन के साथ आएगी। कंपनी पहले ही टीजर वीडियो की एक सीरीज के जरिए XUV700 के कई एडवांस्ड फीचर्स की जानकारी साझा कर चुकी है। इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दिए जा रहे हैं। एक्सयूवी 700 का डैशबोर्ड डिजाइन, फिट एंड फिनिश और प्लास्टिक की क्वालिटी XUV500 के मुकाबले काफी बेहतर लग रहा है। एसी वेंट इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे दिया गया है और उसके नीचे AC कंट्रोल बटन दिए गए हैं। Mahindra XUV700 में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra XUV700 - फोटो : For Reference Only
महिंद्रा नई XUV700 एसूवी में मिलने वाले 5 शानदार फीचर्स का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर चुकी है। इनमें स्मार्ट डोर हैंडल, ऑटो बूस्टर हेडलैंप्स, पर्सनलाइज्ड सेफ्टी अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर ड्रॉसिनेस डिटेक्शन (ड्राइवर को झपकी लगने पर पता लगाना) और सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। इससे यह भी साफ हो जाता है कि महिंद्रा XUV700 अपने सेगमेंट की पहली कार होगी जो लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर की पेशकश करेगी। लेवल 1 ADAS में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें